BSNL Prepaid Plans: एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया (वीआई) जैसी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों ने हाल ही में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) भी अन्य कंपनियों की तुलना में सबसे सस्ते प्लान पेश कर रही है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध हैं।
ध्यान दें कि इन प्लान की सर्विस और कनेक्टिविटी प्राइवेट कंपनियों की तरह उतनी बेहतर भी नहीं है, लेकिन इससे सस्ते प्लान आपको और कोई कंपनी नहीं दे रही। अगर आप बीएसएनएल ग्राहक हैं या अपने जियो, एयरटेल या वीआई सिम को पोर्ट करवा लिया है तो बीएसएनएल के इन 10 सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में जरूर जान लें।
BSNL के 10 सबसे सस्ते प्लान
107 रुपये
यह कंपनी का एंट्री-लेवल रिचार्ज प्लान है, जिसमें 35 दिन के लिए 200 मिनट की कॉलिंग और 3GB डेटा मिल रहा है। जो लोग सिर्फ SIM एक्टिव रखने के लिए प्लान ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह प्लान बेस्ट है।
118 रुपये
बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान 20 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 10GB डेटा ऑफर कर रहा है, जो इस प्राइस में काफी जबरदस्त लग रहा है।
153 रुपये
इस प्लान में कंपनी 26 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 26GB डेटा और 100 SMS की सुविधा दे रही है। यह प्लान थोड़ा डेटा और कॉलिंग का मजा लेने वालों के लिए बेस्ट है।
199 रुपये
इस रिचार्ज में 30 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB/दिन डेटा और 100 SMS की सुविधा मिलती है। ज्यादा डेटा वाला प्लान ढूंढ रहे लोगों के लिए यह प्लान बेस्ट है।
249 रुपये
इस प्लान में 45 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा/दिन और 100 SMS की सुविधा मिल रही है। लंबी वेलिडिटी के साथ आने वाला यह एक सस्ता प्लान है।
347 रुपये
इस प्लान में आपको 54 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस, 2GB डेली डेटा और 100 SMS की सुविधा मिलती है। यह प्लान भी सस्ते में ज्यादा डेटा ऑफर कर रहा है।
ये भी पढ़ें : लूट लो! OnePlus 11 5G की 14 हजार रुपये गिरी कीमत, फ्री में मिल रहे हैं Buds
599 रुपये
इस रिचार्ज में 84 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 3GB डेली डेटा और 100 SMS की सुविधा मिलती है। 3 महीने की वेलिडिटी के साथ यह प्लान काफी ज्यादा डेटा दे रहा है।
666 रुपये
इस प्रीपेड पैक में कंपनी 105 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा/दिन और 100 SMS की सुविधा दे रही है।
699 रुपये
इस रिचार्ज में आपको 130 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल, 0.5GB डेटा/दिन और 100 SMS की सुविधा मिलती है। जो लोग सिर्फ लंबी वेलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान बेस्ट है।
997 रुपये
इस प्रीपेड प्लान में 160 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 2GB डेटा और 100 SMS करने की सुविधा मिलती है।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
13 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines