सैकड़ों की भीड़, टॉयलेट महज 3, पैंट में ही हो गई यूरिन, Bryan Adams के मुंबई कॉन्सर्ट में बदइंतजामी

Bryan Adams: हाल ही में मुंबई में ब्रायन एडम्स का लाइव कॉन्सर्ट हुआ। इतने बड़े आयोजन में टॉयलेट के लिए भी पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके चलते एक व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ा और अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Bryan Adams

Bryan Adams Concert: बीते शुक्रवार को जब हजारों लोग मुंबई में आयोजित ब्रायन एडम्स के लाइव कॉन्सर्ट झूम रहे थे, तब एक शख्स ऐसा भी था जिसे अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। और भी आयोजकों की बदइंतजामी के चलते। इस शख्स ने अब सोशल मीडिया पर पूरी घटना का जिक्र करते हुए जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल और कॉन्सर्ट के आयोजकों को कटघरे में खड़ा किया है।

विज्ञापन

बड़ी संख्या में पहुंचे थे लोग

13 दिसंबर को कनाडाई रॉक स्टार ब्रायन एडम्स का मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट था। एडम्स को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन इतने बड़े आयोजन के बावजूद यहां टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधा भी ढंग से उपलब्ध नहीं कराई गई थी। मीडिया प्रोफेशनल शेल्डन अरंजो (Sheldon Aranjo) का आरोप है कि पर्याप्त संख्या में टॉयलेट नहीं होने के चलते बेहद अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

केवल 3 टॉयलेट थे

शेल्डन अरंजो के अनुसार, वह ब्रायन एडम्स का शो देखने के लिए बॉम्बे कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर गए थे। यहां सैकड़ों लोगों की भीड़ के लिए केवल तीन टॉयलेट की व्यवस्था की गई थी। जब रह टॉयलेट के लिए गए तो देखा कि वहां बहुत भीड़ है। वह डायबिटीज के मरीज हैं और इसलिए पेशाब पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। कुछ देर के इंतजार के बाद भी जब उन्हें टॉयलेट की सुविधा नहीं मिली, तो पैंट ही पेशाब हो गई।

विज्ञापन

आपको शर्म आनी चाहिए

शेल्डन ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा है – ‘I PAID to PEE (in my pants), यानी मैंने ब्रायन एडम्स कॉन्सर्ट में पैसे देकर पेशाब किया (अपनी पैंट में)। शेल्डन ने आयोजकों को फटकार लगाते हुए कहा है कि मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं है कि मैं डायबिटीज से पीड़ित हूं और मेरे लिए यूरिन को देर तक कंट्रोल करना मुश्किल है। आयोजकों को 1000 लोगों के लिए 3 टॉयलेट उपलब्ध कराने के लिए शर्म आनी चाहिए।

विज्ञापन

पहले बेहतर सुविधाएं दें

उन्होंने अपने पोस्ट में, बेहतर इवेंट मैनेजमेंट की भी अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों के लिए पर्याप्त संख्या में टॉयलेट उपलब्ध कराये जाने चाहिए, ताकि मेरे जैसे डायबिटीज पीड़ित लोगों को यूं अपमानजनक स्थिति का सामना न करना पड़े। बता दें कि इस कॉन्सर्ट को जोमैटो लाइव प्रमोट कर रहा था। इसलिए शेल्डन ने अपने पोस्ट में जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल को भी टैग किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ