अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए काम की है. दरअसल दिल्ली में 11 सितंबर से 18वां BRICS शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) आयोजित होने जा रहा है. दिल्ली के भारत मंडपम में यह सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक चलेगा. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल और भ्रम है कि क्या इस दौरान दिल्ली में सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे?
इसका जवाब है नहीं. 11 सितंबर को दिल्ली में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. हालांकि BRICS Summit के कारण दिल्ली सरकार के दफ्तरों में छुट्टी घोषित की गई है, लेकिन रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 11 सितंबर को दिल्ली में बैंकों की कोई छुट्टी नहीं है.
दिल्ली में सरकारी दफ्तर बंद हैं तो बैंक क्यों खुले?
दरअसल, सरकारी दफ्तरों की छुट्टियां और बैंकों की छुट्टियां (RBI Calendar) पूरी तरह से अलग-अलग नियमों के तहत तय होती हैं. एक बंद होने से दूसरा अपने आप बंद नहीं होता.
क्या शेयर बाजार (NSE/BSE) में छुट्टी रहेगी?
शेयर बाजार में भी कोई छुट्टी नहीं होगी. रोजाना की तरह ही सामान्य रूप से ट्रेडिंग होगी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के कैलेंडर के अनुसार 11 सितंबर को BRICS समिट के कारण कोई मार्केट हॉलिडे नहीं है. अगले हफ्ते शेयर बाजार में केवल 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण छुट्टी रहेगी.
फिर सरकारी दफ्तर क्यों बंद किए जा रहे हैं?
बात ऐसी है कि भारत मंडपम और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. वीवीआईपी मूवमेंट के कारण दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. इसी असुविधा और जाम से बचाने के लिए दिल्ली सरकार, ऑटोनॉमस बॉडीज और केंद्र सरकार के दफ्तरों को 11 सितंबर को बंद रखने का आदेश दिया गया है.
BRICS में नए देश की एंट्री कैसे होती है? जानिए सदस्यता के नियम और पूरी प्रक्रिया
सितंबर 2026 में कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक
अगर आप दिल्ली से बाहर रहते हैं, तो सितंबर महीने की मुख्य बैंक छुट्टियों की सूची नीचे देख सकते हैं:
11 सितंबर, जयपुर नगर निगम चुनाव – जयपुर
12 सितंबर,दूसरा शनिवार / श्रीमंत शंकरदेव की तिथि – असम (गुवाहाटी) और देश भर में दूसरा शनिवार
13 सितंबर,रविवार (साप्ताहिक छुट्टी) – पूरे भारत में
14 सितंबर,गणेश चतुर्थी / वरसिद्धि विनायक व्रत – मुंबई, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, नागपुर, पणजी, विजयवाड़ा
15 सितंबर,नुआखाई / संवत्सरी / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) – अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पणजी
21 सितंबर,श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि – गुवाहाटी, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
22 सितंबर,कर्मा पूजा – रांची
23 सितंबर,महाराजा हरि सिंह जी की जयंती – जम्मू और श्रीनगर
25 सितंबर,इंद्रजात्रा – गंगटोक
26 सितंबर,चौथा शनिवार – पूरे भारत में बैंकों में छुट्टी
संबंधित खबरें
DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 hr agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
2 hrs agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
5 hrs agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
8 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
9 hrs agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
17 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
22 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
23 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
1 day agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines