हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Crude Oil Price Surge: $110 के पार पहुंचा कच्चा तेल, जानिए क्यों भड़की तेल की कीमतें और भारत पर क्या होगा असर

Brent Crude Oil Price: मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मई के बाद पहली बार कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा है. जानिए अमेरिकी सांसदों के फैसले, रूसी डीजल डील और कच्चे तेल में आई 70% तेजी का पूरा गणित यहां.

विज्ञापन
मई 2026 के बाद पहली बार कच्‍चा तेल 110 डॉलर के पार पहुंचा है. (फोटो - ANI)

Brent Oil Price Hike Alert: दुनिया भर में महंगाई का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है. मई के महीने के बाद पहली बार खाड़ी देशों का कच्चा तेल (ब्रेंट क्रूड) 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई कम होने की आशंका के चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 3.7% की बड़ी तेजी दर्ज की गई है. क्रूड ऑयल में लगी इस आग के पीछे की असली वजह क्या है और दुनिया पर खासतौर से भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा, आइये जानते हैं.

तेल की कीमतें बढ़ने के 3 सबसे बड़े कारण

मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन में बढ़ता तनाव:
दुनिया के प्रमुख तेल निर्यातक (Export) केंद्रों के आसपास जंग और तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ईरान समर्थित हूथी विद्रोही लगातार सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, रूस और यूक्रेन भी एक-दूसरे के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर यानी रिफाइनरी और पावर ग्रिड को निशाना बना रहे हैं. रूस की रियाजान तेल रिफाइनरी पर हाल ही में हुए हमले के बाद वहां काम रोकना पड़ा है.

अमेरिकी सांसदों ने रोका रूसी डीजल समझौता:
रूस को युद्ध से कमाई करने से रोकने के लिए अमेरिकी सांसदों ने एक नया बिल पेश किया है. इसका मकसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मास्को के बीच उस डील को रोकना है, जिसके तहत 100 मिलियन बैरल रूसी डीजल जारी किया जाना था. अगर यह डील रुकती है और रूसी डीजल ग्लोबल मार्केट में नहीं आता, तो दुनिया भर की रिफाइनरियों पर क्रूड प्रोसेसिंग बढ़ाने का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा.

विज्ञापन

युद्ध और गहराने का डर:
यूरेशिया ग्रुप के विश्लेषकों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष और गहराने की आशंका 35% से बढ़कर अब 65% हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एक हालिया इंटरव्यू के बाद यह डर और बढ़ गया है कि चुनाव के बाद ईरान पर अमेरिका कड़े सैन्य कदम उठा सकता है, जिससे फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाली तेल सप्लाई पूरी तरह ठप हो सकती है.

इस साल 70% तक महंगा हुआ कच्चा तेल
इस साल कच्चे तेल की कीमतों में 70 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है. कच्चे तेल के साथ-साथ डीजल जैसे रिफाइंड ईंधन की कीमतें भी आसमान छू रही हैं. यूरोप में डीजल के फ्यूचर्स रेट इस साल दोगुने से भी ज्यादा हो चुके हैं.

विज्ञापन

आगे क्या होगा?
अगर वैश्‍व‍िक बाजारों में कच्चे तेल और डीजल की सप्लाई इसी तरह बाधित रही, तो आने वाले दिनों में भारत समेत पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल और परिवहन (Transport) की लागत बढ़ना तय है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola