208 KG सोने के दाम में ब‍िकी एक मछली, जानें क्‍या है खास, कौन हैं इसके खरीदार

जापान के फ‍िश मार्केट में नए साल पर एक खास टूना मछली की नीलामी हुई है. इस मछली की नीलामी की कीमत इतनी ज्‍यादा है क‍ि आप इसमें 208.6 क‍िलोग्राम 24 कैरट सोना खरीद लेंगे. जानें इस मछली में ऐसा क्‍या खास है और इसका खरीदार कौन है?

Bluefin Tuna

इस खास टूना मछली की कीमत में 208 क‍िलो 24 कैरट सोना खरीद सकते हैं.

एक मछली की कीमत क‍ितनी हो सकती है? कुछ हजार या ज्‍यादा से ज्‍यादा कुछ लाख रुपये… लेक‍िन इस टूना मछली को एक लाख नहीं, बल्‍क‍ि 3.2 म‍िल‍ियन डॉलर यानी 29 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कीमत पर नीलाम क‍िया गया. भारत में 29 करोड़ रुपये की कीमत में आप आज 208 क‍िलोग्राम 24 कैरट सोना खरीद सकते हैं. यहीं नहीं आप कई लग्‍जरी अपार्टमेंट भी ले सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल टोक्यो के टोयोसु फिश मार्केट में टूना नीलामी हुई और 2026 की पहली नीलामी में एक विशाल 243 किलोग्राम (535 पाउंड) पैसिफिक ब्लूफि‍न टूना 510 मिलियन येन (3.2 मिलियन डॉलर) की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग कीमत पर बिका.

क‍िसने खरीदी ये मछली

पैसिफिक ब्लूफि‍न टूना के ल‍िए इस भारी भरकम नीलामी की बोली कियोमुरा कॉर्प. ने लगाई है जो मशहूर सुशी जानमाई चेन चलाती है. इसके माल‍िक का नाम कियोशी किमुरा हैं. बता दें क‍ि किमुरा के नाम पहले से एक र‍िकॉर्ड दर्ज है. साल 2019 में उन्‍होंने 334 मिलियन येन (2.1 मिलियन डॉलर) की नीलामी की थी. इस साल की नीलामी के साथ क‍िमुरा ने अपना ही र‍िकॉर्ड तोडकर नया र‍िकॉर्ड बना ल‍िया है.

विज्ञापन

किमुरा ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें थोड़ी कम कीमत देने की उम्मीद थी, लेकिन पता चलने से पहले ही कीमत बहुत बढ़ गई. उन्होंने आगे कहा क‍ि यह कुछ हद तक अच्छी किस्मत के लिए है. लेकिन जब मैं एक अच्छी दिखने वाली टूना देखता हूं, तो मैं खुद को रोक नहीं पाता… मैंने अभी तक इसे चखा नहीं है, लेकिन यह स्वादिष्ट होगी.

विज्ञापन

इस टूना मछली की कीमत इतनी ज्‍यादा क्‍यों?
ओमा टूना की कीमतें सबसे ज्‍यादा होती हैं, खासकर नए साल की फेस्टिव नीलामी में. टोयोसु में हर दिन सैकड़ों टूना बेची जाती हैं, लेकिन ओमा ब्लूफ‍िन अपनी बेहतर क्वालिटी की वजह से लगातार काफी ज्‍यादा बोलियां हासिल करती है. इसे ब्‍लैक डायमंड ऑफ द सी के नाम से भी जाना जाता है. ओमा ब्लूफ‍िन टूना अपने बहुत ज्‍यादा फैट, जबरदस्त स्वाद और मुंह में घुल जाने वाले टेक्सचर की वजह से खास है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ