Aadhaar Link के ब‍िना नहीं बुक कर पाएंगे ट्रेन की ट‍िकट, 12 जनवरी से लागू होंगे नए न‍ियम

नए न‍ियमों के अनुसार स‍िर्फ आधार ऑथेंट‍िकेटेड यूजर्स ही सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे के बीच ट‍िकट बुक‍िंग कर पाएंगे. ज‍िन लोगों का आधार ल‍िंक नहीं है, उन्‍हें यह सुव‍िधा नहीं म‍िल पाएगी.

aadhaar irctc link

आधार आईआरसीटीसी ल‍िंक जरूरी

ट‍िकट बुक‍िंग में धोखाधडी को रोके के ल‍िए IRCTC सख्‍त कदम उठाया है. इसके तहत IRCTC के यूजर्स को अपना आधार ल‍िंक करना अन‍िवार्य होगा. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो नए न‍ियमों के तहत 12 जनवरी से रेल ट‍िकट बुक‍िंग के पहले द‍िन वह सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक ट्रेन ट‍िक बुक‍िंग नहीं कर पाएंगे. IRCTC ने ये न‍ियम कई चरणों में लागू क‍िए हैं. पहला चरण 29 दिसंबर से लागू किया गया था. दूसरा चरण 5 जनवरी से शुरू हो गया है और तीसरा चरण 12 जनवरी से लागू किया जाएगा. अभी जिन यूजर्स का आधार उनके अकाउंट से लिंक नहीं है, वे सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. बता दें क‍ि रिजर्व टिकट बुकिंग 60 दिन पहले शुरू होती है और नया नियम सिर्फ पहले दिन लागू होगा जब रिजर्व रेल टिकट बुकिंग ओपन होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Aadhaar को क्‍यों बनाया गया अनिवार्य

IRCTC अकाउंट को आधार (Aadhaar) से ल‍िंक करना अन‍िवार्य कर द‍िया है. बुकिंग के दौरान, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा और यह OTP डालने के बाद ही टिकट बुक होगा. इस प्रक्र‍िया के कारण फ्रॉड करना मुश्‍क‍िल होगा. यह नियम भारत के सभी रेलवे जोन में लागू होगा. चाहे वह दिल्ली से मुंबई हो या चेन्नई, सभी रूट पर ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग दोनों के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अब जरूरी है.

अगर आपके पास Aadhaar नहीं है तो क्‍या बुक‍िंग नहीं कर पाएंगे?

विज्ञापन

जिन यूजर्स के अकाउंट आधार से लिंक नहीं हैं, वे शुरुआती 4 घंटों (विंडो खुलने पर) के दौरान टिकट बुक नहीं कर पाएंगे. 12 जनवरी को 12 घंटे के ल‍िए बुक‍िंग नहीं कर पाएंगे. उन्हें इसके बाद ही मौका मिलेगा. फिलहाल, कोई दूसरा विकल्प नहीं दिया गया है.

कैसे लिंक करें?
IRCTC ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करें. ‘माई प्रोफाइल’ सेक्शन में जाएं, ‘आधार KYC’ ऑप्शन चुनें और डिटेल्स अपडेट करें. बुकिंग या OTP से जुड़ी समस्याओं के लिए IRCTC हेल्पलाइन (139) पर कॉल कर सकते हैं. आधार से जुड़ी समस्याओं के लिए UIDAI नंबर (1947) पर संपर्क करें. आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन के काउंटर से भी मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ