Bill Gates Microsoft Mobile Market Failure: एंड्रॉइड के को-फाउंडर रिच माइनर ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पर तंज कसा है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बिल गेट्स को निशाना बनाते हुए कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट को हुए 400 अरब डॉलर के नुकसान के लिए गेट्स ही जिम्मेदार हैं।
बिल का बयान बना आधार
दरअसल, हाल ही में बिल गेट्स ने स्वीकार किया था कि माइक्रोसॉफ्ट के 400 अरब डॉलर के मोबाइल मार्केट फेलियर के लिए वह जिम्मेदार हैं। रिच माइनर ने इसी को आधार बनाकर कहा है कि बिल गेट्स इसके लिए अपनी सोच से भी ज्यादा जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन युद्ध में एंड्रॉइड से हारने के लिए बिल गेट्स काफी हद तक जिम्मेदार थे।
यह भी पढ़ें – Stress-Free Retirement के लिए इस कपल ने निकाला नायाब तरीका, अब चैन से कट रही जिंदगी
इस बात की थी चिंता
रिच माइनर ने आगे कहा, मैंने माइक्रोसॉफ्ट को PC मार्केट की तरह फोन बाजार नियंत्रित करने से रोकने के लिए एंड्रॉइड बनाने में मदद की थी। इसलिए जब गेट्स एंड्रॉइड से लड़ाई में हारने की बात करते हैं, तो मुझे मजा आता है। संपूर्ण मोबाइल ईको-सिस्टम की समझ रखने वाले माइनर ने बताया कि पहले विंडोज मोबाइल फोन पर काम करते समय उन्हें मोबाइल मार्केट पर माइक्रोसॉफ्ट के संभावित एकाधिकार के बारे में चिंता थी।
यह भी पढ़ें – मार्केट में AI की धूम, क्या इसके Stocks में पैसा लगाने का ये है सही समय?
SPV लॉन्च में की थी मदद
उन्होंने कहा, मैंने ऑरेंज को 2002 में पहला विंडोज मोबाइल फोन SPV लॉन्च करने में मदद की। मुझे चिंता थी कि माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल को उसी तरह नियंत्रित कर सकता है जैसे उसने पीसी मार्केट को किया था, इसलिए मैं कुछ और बड़ा करना चाहता था। माइनर ने आगे कहा कि माफ कीजिए बिल गेट्स, 400 अरब डॉलर के नुकसान के लिए आप जितना समझते हैं, उससे कहीं अधिक जिम्मेदार हैं।
क्या कहा था Gates ने?
हाल ही में बिल गेट्स ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि माइक्रोसॉफ्ट को प्रमुख नॉन-Apple मोबाइल प्लेटफॉर्म बनाने में विफल रहना उनकी अब तक की सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। गेट्स ने अनुमान लगाया कि इस गलती से माइक्रोसॉफ्ट को संभावित बाजार मूल्य में लगभग 400 अरब डॉलर का नुकसान हुआ, जो उसके बजाए गूगल के Android प्लेटफॉर्म पर चला गया।
यह भी पढ़ें – अर्ली रिटायरमेंट पर पूर्व बैंकर ने कही काम की बात, समझाया किन बातों का रखें ध्यान
कैसे हुआ नुकसान?
मोबाइल मार्केट में सही समय पर एंट्री बेहद मायने रखती है। Apple ने जून 2007 में iPhone लॉन्च किया और सितंबर 2008 में गूगल का Android मार्केट में आया, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट अक्टूबर 2010 तक Windows Phone लॉन्च करने में नाकाम रही। इसी देरी के चलते Android और Apple मोबाइल मार्केट में करीब 99.9 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने में सफल हो गए और माइक्रोसॉफ्ट पिछड़ती चली गई।
यह भी पढ़ें – 90 घंटे काम पर आया Sanjiv Puri का बयान, बताया- ITC में कैसे काम करते हैं कर्मचारी?
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
4 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
7 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
8 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
10 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
12 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
13 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
16 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines