Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदना और बेचना अब कोई सिरदर्द नहीं रहेगा! अक्सर अधूरी जानकारी और कागजों की हेराफेरी की वजह से लोग कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंस जाते हैं, लेकिन नीतीश सरकार ने इसका पक्का इलाज ढूंढ लिया है. बिहार में जमीन के विवादों को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार 1 अप्रैल, 2026 से एक क्रांतिकारी बदलाव करने जा रही है. अब जमीन की रजिस्ट्री कराते समय आपको ‘खानापूर्ति’ से काम नहीं चलेगा, बल्कि 13 तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां देना अनिवार्य होगा.
20 Feb Gold Silver Prices : आज रुला रहा सोने चांदी का भाव, कितना महंगा हो गया सोना चांदी; जानें
यह सुधार मुख्यमंत्री के सात निश्चय-3 कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका मकसद जमीन की रजिस्ट्री को पारदर्शी और आम जनता के लिए आसान बनाना है.
कलेक्टरों को मिला कड़ा निर्देश
बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने मिलकर सभी जिलाधिकारियों (DM) को पत्र भेज दिया है. सरकार का मानना है कि रजिस्ट्री के वक्त आधी-अधूरी जानकारी ही बाद में कानूनी झगड़ों की वजह बनती है. अब खरीदार को सारी डिटेल पहले से पता होगी, ताकि भविष्य में कोई झमेला न रहे.
Railways fare Alert: रेलवे ने इन 10 ट्रेनों के किराए में किए बदलाव, चेक करें लिस्ट
ये हैं वो 13 जरूरी जानकारियां
अब आपको ई-रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा और इन 13 जानकारियों को भरना होगा, तभी आपकी एप्लीकेशन आगे बढ़ेगी:
- निबंधन कार्यालय का नाम
- अंचल (Circle)
- गांव का नाम
- थाना नंबर
- खाता संख्या
- खेसरा (प्लॉट) नंबर
- जमीन का कुल रकबा (Area)
- चौहद्दी (आस-पास किसकी जमीन है)
- खतियान का विवरण
- खतियानी रैयत का नाम
- खरीदार का नाम
- विक्रेता का नाम
- जमीन की किस्म (खेती वाली है या रिहायशी)
Debit Card पर मिलता है फ्री में लाखों का बीमा! जानें नियम और क्लेम करने का तरीका
SMS से मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच
इस नई व्यवस्था की सबसे दिलचस्प बात यह है कि अब सरकार खुद आपकी जानकारी की पुष्टि करेगी:
वेरिफिकेशन का ऑप्शन : अगर खरीदार चाहे तो वह अपडेटेड रिकॉर्ड की जानकारी मांग सकता है.
CO करेंगे जांच: जैसे ही आप ऑप्शन चुनेंगे, आपकी अर्जी सीधे अंचल अधिकारी (CO) या राजस्व अधिकारी के पास जाएगी.
10 दिन का समय: अधिकारी को 10 दिनों के भीतर जमीन की पूरी कुंडली चेक करके आपको SMS के जरिए बतानी होगी.
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानें काम की बात
ऑटो-फॉरवर्ड: अगर 10 दिन तक कोई आपत्ति नहीं आती, तो आपकी जानकारी को सही मान लिया जाएगा और अर्जी अपने आप रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच जाएगी.
क्यों है यह नियम आपके लिए फायदेमंद?
अक्सर लोग बिना जांच-पड़ताल के जमीन खरीद लेते हैं और बाद में पता चलता है कि प्लॉट नंबर गलत है या बेचने वाला असली मालिक ही नहीं है.
धोखाधड़ी पर लगाम: प्लॉट नंबर और खतियान की ऑनलाइन जांच होने से फर्जीवाड़ा नामुमकिन होगा.
8th Pay Commission: नए पे कमीशन से इन कर्मचारियों की नहीं बढ़ेगी सैलरी, न मिलेगा कोई अलाउंस; जानें
दफ्तरों के चक्कर बंद: ई-रजिस्ट्रेशन सिस्टम की वजह से अब आपको बाबुओं के पीछे नहीं भागना पड़ेगा. सब कुछ ऑनलाइन ट्रैक होगा.
पारदर्शिता: खरीदार पहले से ज्यादा सतर्क और जागरूक बनेगा.
बिहार सरकार का यह कदम जमीन रजिस्ट्री को सिंपल, सेफ और डिस्प्यूट-फ्री बनाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है.
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
10 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
12 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
16 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
18 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines