Punjab National Bank Guidelines: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। पंजाब नेशनल बैंक ने कहा है कि आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार अनिवार्य KYC समय सीमा के तहत पूरी होनी चाहिए। KYC न होने पर ग्राहकों की बैंकिंग गतिविधियों में बाधा आ सकती है और साथ ही खाते के परिचालन पर भी प्रतिबंध लग सकता है।
PNB द्वारा ट्वीट की गई एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य है। यदि आपका खाता 30.09.2022 तक केवाईसी अपडेट के लिए देय हो गया है, तो आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पहले से भेजे गए नोटिस/एसएमएस के संदर्भ में, आपसे 12.12.2022 से पहले अपने केवाईसी को अपडेट करने के लिए अपनी आधार शाखा से संपर्क करने का अनुरोध किया जाता है। अपडेशन न करने से आपके खाते का लेनदेन बंद हो सकता है।’
पीएनबी ने ट्वीट किया, ‘ध्यान देने योग्य बातें। याद रखें: आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार केवाईसी अपडेशन अनिवार्य है। सावधान रहें: बैंक केवाईसी अपडेट के लिए ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता है।’
और पढ़िए – PNB के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर! 12 दिसंबर से पहले कर लें ये काम, नहीं तो नहीं निकाल पाएंगे पैसे
और पढ़िए – PMVVY योजना: हर महीने 18500 पेंशन और 10 साल में पूरा पैसा वापस, मार्च 2023 तक ही कर सकते हैं निवेश
RBI ने बैंकों को जारी किया ये आदेश
अगस्त 2022 के आरबीआई सर्कुलर में कहा गया है ‘ ग्राहकों की केवाईसी के तहत, केंद्रीय बैंक ने जमाकर्ताओं की पहचान से संबंधित कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं और बैंकों को सलाह दी है कि वे वित्तीय धोखाधड़ी को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए सिस्टम और प्रक्रियाएं स्थापित करें, मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करें और बड़े मूल्य के नकद लेनदेन की भी निगरानी करें।’
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
4 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
4 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
5 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
10 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
11 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
12 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
12 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines