RBI MPC Meeting 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए कारोबारी साल 2026-27 के लिए मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है। 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्त वर्ष की पहली बैठक 6 से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। गवर्नर की अध्यक्षता वाली यह 6 सदस्यीय समिति तय करेगी कि देश में ब्याज दरों की दिशा क्या होगी।
LPG Crisis: क्या 14.2 किलो के बदले अब मिलेगा सिर्फ 10 किलो गैस? सरकार ने दिया Update
साल 2026-27 का पूरा शेड्यूल :
पहली बैठक: 6-8 अप्रैल 2026
दूसरी बैठक: 3-5 जून 2026
तीसरी बैठक: 3-5 अगस्त 2026
चौथी बैठक: 5-7 अक्टूबर 2026
पांचवीं बैठक: 2-4 दिसंबर 2026
छठी बैठक: 3-5 फरवरी 2027
पिछला साल: राहत का रहा सफर
वित्त वर्ष 2025-26 कर्जदारों के लिए काफी सुकून भरा रहा। महंगाई में आई कमी (दिसंबर 2025 में लगभग 2.0%) के कारण RBI ने रेपो रेट में कई कटौतियां कीं। फरवरी से जून 2025 के बीच रेपो रेट 6.50% से घटकर सीधा 5.50% पर आ गया। दिसंबर 2025 में फिर 0.25% की कटौती हुई और यह 5.25% पर पहुंच गया। फरवरी 2026 में आखिरी बैठक में दरों को 5.25% पर स्थिर (जस का तस) रखा गया।
क्या इस बार भी कम होगी EMI?
फिलहाल रेपो रेट 5.25% पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि चूंकि पिछले साल रेपो रेट में कुल 1.25% की भारी कटौती की जा चुकी है, इसलिए अप्रैल की बैठक में RBI रुको और देखो की नीति अपना सकता है। हालांकि, अगर महंगाई दर 2% के लक्ष्य के आसपास बनी रहती है, तो साल के उत्तरार्ध में EMI और कम होने की गुंजाइश बन सकती है।
कैसे तय होती है आपकी ब्याज दर?
MPC में कुल 6 सदस्य होते हैं (3 RBI से और 3 सरकार द्वारा नियुक्त बाहरी विशेषज्ञ)। ये सदस्य तीन दिनों तक देश की आर्थिक स्थिति, महंगाई और GDP ग्रोथ पर चर्चा करते हैं। बहुमत के आधार पर फैसला लिया जाता है, जिसका सीधा असर आपके होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरों पर पड़ता है।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
2 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
3 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
4 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
5 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
6 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
7 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
9 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
10 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
10 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines