हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bharat Band: 12 फरवरी को पूरे देश में रहेगी हड़ताल, जानें बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद

देशभर की विभिन्न ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को भारत बंद (राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल) का आह्वान किया है. जान‍िये हड़ताल क्‍यों हो रही है और इसकी वजह से क्‍या बैंक भी बंद रहेंगे?

विज्ञापन
12 फरवरी को स्‍ट्राइक के कारण क्‍या बैंक बंद रहेंगे ?

अगर आपको बैंक या सरकारी दफ्तर में कोई जरूरी काम है और आप 12 फरवरी को उसे पूरा करने की सोच रहे हैं तो आप उस काम को या तो पहले न‍िपटा लें या अगले सप्‍ताह तक के ल‍िए टाल दें. क्‍योंक‍ि 12 फरवरी को पूरे देश में हड़ताल होने वाली है. ये स्‍ट्राइक देश के करीब 10 ट्रेड यून‍ियन और क‍िसान संगठन कर रहे हैं. आइये जानते हैं क‍ि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों जैसे AITUC, CITU, HMS और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की क्‍या मांगे हैं और इनकी हड़ताल से क्‍या बैंकों का कामकाज भी प्रभाव‍ित होगा. बैंक 12 फरवरी को खुले रहेंगे या बंद रहेंगे.

सोना 3000, चांदी 90000… 10 द‍िन में क‍ितना ग‍िर गया सोने चांदी का भाव; जानें

क्‍यों हो रही हड़ताल?

दरअसल इस हड़ताल के पीछे कई कारण है. इस हड़ताल के जर‍िए क‍िसान मोर्चा और ट्रेड यून‍ियन लेबर कोड का विरोध कर सक रहे हैं और सरकार के प्रस्तावित 4 नए लेबर कोड को रद्द करने की मांग की रहे हैं.

विज्ञापन

Indian Railway: IRCTC ने 25 ट्रेनों में शुरू की ई-पेंट्री, ऑनलाइन ऐसे बुक करें खाना

इसके अलावा ये हड़ताल किसान-विरोधी नीतियों के ख‍िलाफ भी है. भारत-अमेरिका और भारत-यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए कुछ हालिया व्यापार समझौतों को किसान अपने हितों के खिलाफ बता रहे हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा बेरोजगारी और महंगाई भी हड़ताल की बड़ी वजह है. मनरेगा (MGNREGA) के बजट में कटौती का विरोध और पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने की मांग हो रही है. इसके साथ बैंकिंग सुधार की मांग भी हो रही है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण का विरोध और 5-डे बैंकिंग (5-day week) की मांग पूरी करने की मांग हो रही है.

DA Hike: क‍ितना बढ़ेगा लेवल 1 कर्मचारियों का DA? जल्‍द म‍िलने वाला है 2 महीने का एरियर भी

विज्ञापन

क्या बैंक बंद रहेंगे?
कई प्रमुख बैंक कर्मचारी यूनियनों जैसे AIBEA, AIBOA, BEFI ने इस हड़ताल का समर्थन किया है. ल‍िहाजा 12 फरवरी को बैंकों में छुट्टी नहीं है, लेकिन हड़ताल के कारण कामकाज पर असर पड़ सकता है.

बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य बैंकों ने बयान जारी कर कहा है कि वे सेवाएं सुचारू रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन ग्राहकों को कैश निकासी या चेक क्लियरिंग में देरी का सामना करना पड़ सकता है. ऑनलाइन और नेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी.

विज्ञापन

Railway New Rule: भारतीय रेलवे ने न‍ियमों में क‍िए बदलाव, अब यात्र‍ियों को करना होगा ये काम

अन्य सेवाओं पर क्या असर होगा?
परिवहन (Transport):
कुछ राज्यों में रोडवेज और ट्रक यूनियनों के शामिल होने से बस और माल ढुलाई सेवा प्रभावित हो सकती है. दिल्ली और एनसीआर के बॉर्डर इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है.

विज्ञापन

बाजार और दुकानें: व्यापारियों के संगठन CAIT ने अभी तक इस बंद को समर्थन नहीं दिया है, इसलिए अधिकांश बाजार और दुकानें खुली रहने की उम्मीद है.

आपातकालीन सेवाएं: अस्पताल, एम्बुलेंस और दवा की दुकानें पूरी तरह खुली रहेंगी.

विज्ञापन

12 फरवरी को कोई सरकारी सार्वजनिक अवकाश (Gazetted Holiday) नहीं है, लेकिन हड़ताल के कारण यात्रा में देरी हो सकती है. यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे 11 फरवरी को ही निपटाना बेहतर होगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola