Best Post Office Schemes: आपके पड़ोस का पोस्ट ऑफिस ऐसी योजनाएं चला रहा है, जो कम जोखिम में अच्छा रिटर्न देती हैं। PPF से लेकर SCSS तक पोस्ट ऑफिस की ऐसी कई स्कीम्स हैं, जहां निवेशक को 7% से ज्यादा का ब्याज मिलता है। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ बेस्ट योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
सरकार पीपीएफ पर 7.1% प्रति वर्ष (वार्षिक चक्रवृद्धि) ब्याज देती है। हर वित्तीय वर्ष में न्यूनतम जमा राशि 500 रुपये है, जबकि अधिकतम जमा राशि 1.50 लाख रुपये है। इसका मतलब है कि आप छोटी रकम से भी इस स्कीम का हिस्सा बन सकते हैं। आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत जमा राशि टैक्स छूट के दायरे में आती है। इस योजना के तहत, हर महीने की पांच तारीख से लेकर अंतिम तारीख तक खाते में बची राशि पर ब्याज दिया जाता।
यह भी पढ़ें – Bollywood कनेक्शन वाली इन 2 कंपनियों के आ रहे IPO, एक में तो सितारों का मेला
सीनियर सीटिजन सेविंग स्कीम (SCSS)
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने वालों को सालाना 8.2 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। इस स्कीम के तहत खोले गए अकाउंट में कम से कम 1000 रुपये जमा करने होते हैं। जबकि अधिकतम 30 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। यदि SCSS अकाउंट में कुल ब्याज एक वित्तीय वर्ष में 50,000 रुपये से अधिक है, तो इस पर टैक्स देना होगा। इसके अलावा, निर्धारित दर पर TDS कुल भुगतान किए गए ब्याज से काटा जाएगा। हालांकि, अगर निवेशक फॉर्म 15G/15H जमा करता है और ब्याज निर्धारित सीमा से अधिक नहीं है, तो कोई TDS नहीं कटेगा।
मंथली इनकम स्कीम (MIS)
सरकार पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर 7.4% ब्याज देती है। इसके तहत खाता न्यूनतम 1000 रुपये से खोला जा सकता है और इसकी अधिकतम सीमा 9 लाख है। हालांकि, अगर जॉइंट अकाउंट खोला जाता है, तो अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। इस अकाउंट के एक साल की अवधि पूरा होने से पहले पैसा नहीं निकाला जा सकता ।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (SSC)
सरकार राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र यानी नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 7.7% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज देती है, लेकिन यह ब्याज Maturity पर देय होता है। इस योजना के तहत जमा की जाने वाली न्यूनतम राशि 1000 रुपये है और अधिकतम कोई सीमा नहीं है। आप जितने चाहे उतने के SSC खरीद सकते हैं। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र पांच साल के लिए जारी किये जाते हैं। डिपॉजिट अमाउंट पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट मिलती है।
यह भी पढ़ें – बिजनेस की पिच पर भी बड़े शॉट लगा रहे Dhoni, इस कंपनी में बढ़ाया निवेश
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र
सरकार महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र पर 7.5% वार्षिक ब्याज देती है। ब्याज तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि होगा और खाते में जमा किया जाएगा। ब्याज की राशि का भुगतान खाता बंद होने के बाद किया जाता है। इसमें न्यूनतम निवेश राशि 1000 और अधिकतम 2 लाख है। इस योजना के तहत खाता महिला या नाबालिग लड़की के मामले में उसके अभिभावक द्वारा खोला जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट
इस योजना के तहत यदि आप तीन साल का पीरियड चुनते हैं तो ब्याज दर 7.1% रहेगी। खाता न्यूनतम 1000 रुपये से खोला जा सकता है। इसी तरह, 5 साल की अवधि पर पोस्ट ऑफिस 7.5% की ब्याज दर प्रदान करता है। इस योजना में निवेश पर आपको आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत टैक्स बेनिफिट भी मिलते हैं।
सुकन्या समृद्धि खाता योजना (SSA)
इस योजना के तहत सरकार सालाना आधार पर 8.2% की दर से ब्याज देती है। सुकन्या समृद्धि खाता योजना में 10 साल से कम उम्र की बच्ची का खाता उसके परिजनों द्वारा खोला जा सकता है। इसमें एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये है। इसके तहत एक परिवार की अधिकतम 2 लड़कियों के खाते खोले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Ketan Parekh के घोटाले में बड़ा खुलासा, आखिरकार सामने आया ‘Big Client’ का नाम
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
2 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
10 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
12 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
12 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
14 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
14 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
16 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines