केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लाग होने से पहले मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए हैं. अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सेंट्रल गवर्मेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) होल्डर के लिए 5 किलोमीटर की शर्त को खत्म करने का फैसला लिया है. यानि अब किसी CGHS वेलनेस सेंटर से तय दूरी से दूर रहते हुए भी केंद्रीय वर्कर्स CGHS स्कीम का फायदा लेने के लिए अप्लाई कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: रात की ड्यूटी के मिलेंगे अलग पैसे! 8वें वेतन आयोग से नर्सों ने मांगी 3 गुना सैलरी और OPS
क्या बदलाव होंगे?
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक मेमोरेंडम जारी करते हुए ये जानकारी दी है. सभी सुविधाओं को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. दरअसल, पहले 5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले या काम करने वाले केंद्रीय कर्मचारी ही CGHS Wellness Centre का फायदा ले सकते थे, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती थी. कई कर्मचारियों की पोस्टिंग ऐसी जगहों पर होती थी, जहां CGHS की सर्विस नहीं मिलती थी. अब सरकार ने ये शर्त खत्म कर दी है. अब CGHS स्कीम होल्डर कहीं भी रहकर इसका फायदा ले सकते हैं.
किसे मिलेगा फायदा?
हेल्थ मिनिस्ट्री के बड़े फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन केंद्रीय वर्कर्स को मिलेगा, जो अभी तक CGHS के दायरे से बाहर होने की वजह से सेंट्रल सर्विसेज (मेडिकल अटेंडेंस) रूल्स, 1944 यानी CS(MA) रूल्स के तहत हेल्थ फैसिलिटी ले रहे हैं. ऐसे वर्कर्स को CGHS में शामिल होने का एक ऑप्शन दिया जाएगा. CGHS होल्डर बनने के लिए कर्मचारी को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी और तय पेमेंट करनी होगी. अगर कर्मचारी सभी शर्तें पूरी कर देते हैं तो कर्मचारी को CGHS के सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएंगी. सरकार ने ये साफ किया है कि कर्मचारियों को सिर्फ एक बार CGHS चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा और अगर ये विकल्प चुन लिया तो कर्मचारी रिटायरमेंट तक इस स्कीम का पात्र बने रहने के लिए बाध्य होगा.
ये भी पढ़ें: DA Hike 2026: नवरात्र और दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! 4% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
51 mins agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
2 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
4 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
5 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
5 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
6 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
19 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
22 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
23 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines