LPG Connection Disconnect SMS Cyber Fraud: लोगों को ठगने के लिए बदमाश आए दिन नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। कभी क्रेडिट कार्ड का बिल पेंडिंग होने के मैसेज भेजकर लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है। कभी बिजली कनेक्शन कटने का मैसेज भेज पैसे ठगे जाते हैं। सरकार और पुलिस इन SMS के बारे में अलर्ट जारी करती है तो बदमाश नया तरीका ढूंढ लेते हैं।
लोगों को ठगने का ऐसा ही एक और तरीका अब सामने आया है। जी हां, अब लोगों को SMS आ रहे हैं कि आपका गैस कनेक्शन का बिल भरा नहीं गया है। इसलिए आपका गैस कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। अगर बिल अपडेट कराना है या नया गैस कनेक्शन चाहिए तो इस नंबर पर कॉल करें। इस तरह के SMS को लेकर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ( IGL) ने अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें:15 मिनट में खुद भरें इनकम टैक्स रिटर्न और बचाएं 500 रुपये, ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम
अलर्ट जारी करके बताय मैसेज में क्या लिखा?
सरकारी गैस एजेंसी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ( IGL) की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि गैस कनेक्शन कटने के SMS ठग भेज रहे हैं। कंपनी की ओर से ऐसा कोई संदेश ग्राहकों को नहीं दिया जा रहा है। अगर आपको इस तरह के SMS आ रहे हैं तो सावधान रहें और मैसेज को इग्नोर करें।
मैसेज में लिखा है कि प्रिय ग्राहक, आपका गैस कनेक्शन का बिल अपडेट नहीं हुआ है, इसलिए आपका कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। मैसेज में एक फोन नंबर दिया गया है। अगर आप नंबर पर कॉल करेंगे तो बोलने वाला शख्स खुद को कंपनी का अधिकारी बताएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। कंपनी के किसी अधिकारी की तरफ से न फोन किया गया है और न ही SMS भेजे गए हैं। यह सिर्फ पैसे ठगने का तरीका है।
यह भी पढ़ें:25 हजार रुपये में भी खरीद सकते हैं घर, SIP की ट्रिक से मात्र 10 साल में सपना हो जाएगा पूरा
SMS देखने के बाद क्या करें लोग?
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ( IGL) की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर बदमाश आपसे पैसे ठग सकते हैं, लेकिन अपील है कि SMS देखकर एकदम से घबरा न जाएं। मैसेज को ध्यान से देखें, इसमें आपको कई स्पेलिंग गलत दिखेंगी।मैसेज में दिए गए फोन नंबर पर कॉल करने की गलती भी नहीं करना।
अगर आपको अपने बिल का अपडेशन स्टेट्स चेक करना है तो अपनी गैस एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें। हो सके तो मैसेज को इग्नोर करें। मैसेज में अगर लिंक हो तो उस पर क्लिक नहीं करना। गैस एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी अपने बिल का स्टेट्स जान सकते हैं। अगर किसी का फोन आए तो मोबाइल में कहने से ही कोई ऐप डाउनलोड मत करना। सिर्फ और सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर वर्किंग करें।
यह भी पढ़ें:KVP : इस सरकारी स्कीम में दोगुनी हो जाएगी रकम, पोस्ट ऑफिस में खुलवाना होगा अकाउंट
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
54 mins agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 hr agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
2 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
9 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
10 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines