Bank Timings Change: क्‍या बदलने वाला है बैंक के खुलने और बंद होने का समय और द‍िन? ये है तैयारी

Bank Timings Change: बैंक के काम करने के घंटे और टाइमिंग में बदलाव हो सकते हैं. कॉर्पोरेट जगत की तरह ही बैंकों में भी सप्‍ताह में दो छुट्टी की मांग लंबे समय से चली आ रही है. तो क्‍या बैंकों में काम के घंटों और छुट्ट‍ियों में कोई बदलाव होने वाला है? आइये जानते हैं.

bank 5 days week work

Bank Timings Change: आज के समय में वर्क-लाइफ बैलेंस एक बड़ा मुद्दा है. बैंक कर्मचारी भी इससे अछूता नहीं हैं. यून‍ियन लंबे समय से बैंकों के लिए 5-दिन का वर्क वीक की मांग कर रहे हैं अब उन्‍होंने यह ड‍िमांड ऑफिशियली सरकार के सामने रखी है. इसमें हर शनिवार और रविवार को बैंक हॉलिडे घोषित करने की मांग की गई है. अगर ऐसा होता है तो बैंकिंग सेक्टर में सोमवार से शुक्रवार तक ही वर्किंग डे रहेगा. बता दें अभी बैंकों में दूसरे और चौथे शन‍िवार को छुट्टी रहती है. यानी महीने के दो सप्‍ताह में बैंकों के कर्मचारी 5 डे वर्क ही करते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ सकते हैं काम के घंटे :

इस प्रपोजल में यह भी कहा गया है क‍ि हफ्ते में 5 डे वर्क के साथ बैंक कर्मचार‍ियों को काम के घंटों को एडजस्ट करने के लिए, रोज लगभग 40 मिनट ज्‍यादा काम करना होगा. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC) का कहना है कि इस बदलाव से कर्मचारियों का हौसला बढ़ेगा, प्रोडक्टिविटी बेहतर होगी और बैंकिंग सेक्टर मॉडर्न वर्किंग प्रैक्टिस के हिसाब से बदल जाएगा.

विज्ञापन

देरी की वजहें
इस पर कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है. ऐसा माना जा रहा था क‍ि सरकार कर्मचार‍ियों की कमी के कारण इसे मंजूरी नहीं दे रही है. लेक‍िन सरकार ने इस बात को भी खारिज कर दिया है कि स्टाफ की कमी की वजह से प्रपोजल में देरी हो रही है. बता क‍ि पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSBs) को अपनी स्टाफ की जरूरतें खुद मैनेज करनी होती हैं. बैंकों के यून‍ियन ने जो आंकड़े पेश क‍िए हैं, उसके मुताब‍िक 31 मार्च 2025 तक, PSBs में जरूरी स्टाफ के 96% पद भरे जा चुके हैं. मिनिस्ट्री ने कहा कि स्टाफ की संख्या में बदलाव 5 दिन के हफ्ते को मंजूरी देने में कोई रुकावट नहीं होगी.

कब शुरू होगी नई व्‍यवस्‍था?
अभी तक, 5 दिन का बैंकिंग हफ्ता कब शुरू होगा, इस पर कोई तय टाइमफ्रेम नहीं है. प्रपोजल अब भी विचाराधीन है. फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) दोनों को अपनी फाइनल मंजूरी देनी है. तब तक, दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रखने की मौजूदा पॉलिसी जारी रहेगी. अगर इसे लागू करने का फैसला होता भी है, तो वह अगले फाइनेंशियल ईयर में ही होगा. यानी, सरकार अप्रैल 2026 के बाद ही कोई फैसला ले सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ