EPFO 3.0 : जल्‍द रोलआउट हो सकते हैं EPFO के नए न‍ियम, जानें इस बार होंगे कौन से बदलाव

EPFO 3.0 को रोलआउट होने में अभी काफी वक्‍त लग चुका है और अब ये उम्‍मीद की जा रही है क‍ि जल्‍द ही इस रोलआउट क‍िया जा सकता है. EPFO 3.0 रोलआउट होने के साथ कई नए न‍ियमों के आने की संभावना है. इसमें ATM और UPI के जर‍िए पीएफ का पैसा न‍िकालने जैसी सुव‍िधा लागू हो सकती है.

EPFO (8)

ईपीएफओ 3.0 को रोलआउट करने की तारीख अभी तक घोष‍ित नहीं है.

विज्ञापन

EPFO 3.0 Rollout Date: एम्‍प्‍लॉइज प्रोव‍िडेंट फंड (EPF) के सब्‍सक्राइबर्स को लंबे समय से EPFO 3.0 के रोलआउट होने का इंतजार है. कई र‍िपोर्ट्स में ये दावा क‍िया जा रहा है क‍ि EPFO 3.0 के साथ यूजर्स को कई नई सुव‍िधाएं म‍िलेंगी. इसमें से एक होगी ATM या UPI के जर‍िए  PF फंड न‍िकालने की सुव‍िधा. जी हां, अब नए स‍िस्‍टम में सब्‍सक्राइबर्स अपना पीएफ का पैसा अपने अकाउंट से एटीएम या यूपीआई के जर‍िए न‍िकाल सकेंगे. संभवत: यही वजह है क‍ि इसके रोलआउट होने में वक्‍त लग रहा है.

यह भी पढ़ें : 8th Pay: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा फैसला, सरकार ने नहीं मानी कर्मचारियों की यह मांग

विज्ञापन

EPFO ​​3.0 के साथ जो नए फीचर्स आने वाले हैं, वो सब्सक्राइबर्स के लिए कब उपलब्ध होंगे, इसकी कोई ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

क्या ATM या UPI से PF के पैसे निकालने की सुविधा म‍िलेगी?

इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. क्‍योंक‍ि आध‍िकार‍िक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. अभी तक EPFO ​​ने ATM या UPI से PF का पैसा निकालने का फीचर चालू नहीं किया है. हालांक‍ि ये उम्‍मीद की जा रही थी क‍ि जून 2025 में इसे लॉन्‍च कर द‍िया जाएगा, लेकिन तकनीकी कारणों और टेस्ट की वजह से इसमें देरी हो रही है.

पहले उम्मीद थी कि EPFO ​​अक्टूबर में होने वाली बोर्ड मीटिंग में इस फीचर की घोषणा करेगा. लेकिन, EPFO ​​3.0 के तहत अपडेट सिर्फ EPF विड्रॉल क्लेम को आसान बनाने तक ही सीमित थे.

विज्ञापन

और क्‍या होगा नया ?

  • EPF पार्शियल विड्रॉल के नियमों को तीन आसान कैटेगरी में फिर से बांटा गया है- जरूरी जरूरतें (बीमारी, पढ़ाई, शादी), घर की जरूरतें और खास हालात. यह पहले के 13 अलग-अलग नियमों की उलझन को बदल देता है, जिससे प्रोसेस आसान और ज्‍यादा ट्रांसपेरेंट हो जाता है.
  • मेंबर अब एलिज‍िबल प्रोविडेंट फंड बैलेंस का 100% तक निकाल सकते हैं, जिसमें एम्प्लॉई और एम्प्लॉयर दोनों का कंट्रीब्यूशन शामिल है.
  • पढ़ाई से जुड़े विड्रॉल की लिमिट बढ़ाकर 10 गुना और शादी के लिए 5 गुना कर दी गई है. जबकि पहले दोनों मकसदों के लिए सिर्फ 3 बार विड्रॉल की लिमिट थी.
  • किसी भी पार्शियल विड्रॉल के लिए एलिजिबल होने के लिए जरूरी मिनिमम सर्विस पीरियड को पहले अलग-अलग टाइमलाइन की तुलना में एक जैसा घटाकर 12 महीने कर दिया गया है.
  • मेंबर्स को अब अपने रिटायरमेंट कॉर्पस को बचाने और EPFO ​​की 8.25% सालाना की ज्‍यादा इंटरेस्ट रेट पाते रहने के लिए मिनिमम बैलेंस के तौर पर कंट्रीब्यूशन का 25% रखना होगा.
  • पूरा प्रोसेस डॉक्यूमेंट-फ्री और 100% ऑटो-सेटल होगा, जिससे क्लेम का डिस्बर्सल तेजी से होगा. इसके अलावा, लंबे समय की बचत को बढ़ावा देने के लिए प्रीमैच्योर फाइनल सेटलमेंट और पेंशन विड्रॉल की टाइमलाइन बढ़ा दी गई है.
  • अभी तक कोई ऑफिशियल टाइम लिमिट नहीं है कि ATM या UPI के जरिए PF विड्रॉल कब शुरू होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ