हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bank Strike Update: 11 से 14 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक! जानें हड़ताल और छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

Bank Strike September 2026: 11 सितंबर को बैंक हड़ताल और लगातार 4 दिनों की छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. जानें चेक क्लीयरेंस और एटीएम कैश पर क्या पड़ेगा असर.

विज्ञापन
11 स‍ितंबर को बैंकों में हड़ताल है. उसके बाद दूसरा शन‍िवार और रव‍िवार है और उसके बाद गणेश चतुर्थी

अगर आपका बैंक में कोई जरूरी काम अटका है, जैसे चेक क्लियरेंस, कैश जमा/निकालना या पासबुक अपडेट कराना तो उसे निपटाने के ल‍िए आपको इंतजार करना होगा. 11 सितंबर से देश भर के बैंकों में लगातार 4 दिनों तक कामकाज प्रभावित हो सकता है.

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर (शुक्रवार) को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल (Nationwide Bank Strike) बुलाई गई है, जिसके तुरंत बाद शनिवार, रविवार और गणेश चतुर्थी की छुट्टियां हैं. आइए जानते हैं बैंकों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल और आम जनता पर इसका क्या असर पड़ेगा.

BRICS Summit के कारण 11 सितंबर को दिल्ली सरकार के दफ्तर रहेंगे बंद, क्या बैंक खुलेंगे? जानें

विज्ञापन

11 से 14 सितंबर: लगातार 4 दिनों का शेड्यूल

  • 11 सितंबर, शुक्रवार, राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike) : सरकारी बैंकों में कामकाज ठप/धीमा
  • 12 सितंबर, शनिवार, दूसरा शनिवार (Second Saturday): पूरे देश में बैंक बंद
  • 13 सितंबर, रविवार,साप्ताहिक अवकाश (Sunday): पूरे देश में बैंक बंद
  • 14 सितंबर, सोमवार, गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) : कई राज्यों में क्षेत्रीय अवकाश

क्‍या है बैंकों की मांग
पहली मांग है कि 8 मार्च, 2024 को हुए समझौते/संयुक्त नोट के मुताबिक बैंक में 5 वर्किंग डे किए जाएं. दरअसल, पांच दिन के बैंकिंग वीक की मांग कई सालों से पेंडिंग हैं. यूनियंस के मुताबिक, बैंक 2015 में पांच दिन के सप्ताह की ओर बढ़ने पर सहमत हो गए थे, जब दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी घोषित की गई थी. दूसरी मांग है कि सरकार की परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना को वापस लिया जाए, ज‍िसे सरकार ने वापस ले ल‍िया है. तीसरी मांग है आपसी बातचीत के जरिए इंसेंटिव योजना में बदलाव करना और लंबित बचे हुए मुद्दों का समाधान करना.

किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
सरकारी बैंकों में काम ठप:
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और कैनरा बैंक जैसे सरकारी बैंकों में काउंटर सर्विसेज, ड्राफ्ट बनवाना, लोन क्लीयरेंस और मैनुअल ट्रांसफर ठप रह सकते हैं.

विज्ञापन

एटीएम (ATM) में कैश की किल्लत: लगातार 3 से 4 दिन बैंक बंद रहने के कारण शहरों के कई एटीएम में कैश खत्म होने की समस्या आ सकती है.

Bank Holidays September 2026: जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी समेत सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

प्राइवेट बैंक (Private Banks): एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई (ICICI) और एक्सिस (Axis) बैंक हड़ताल में शामिल नहीं हैं. इसलिए 11 सितंबर को इनमें कामकाज होगा, लेकिन शनिवार (12 सितंबर) और रविवार (13 सितंबर) को ये भी बंद रहेंगे.

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
ब्रांच भले बंद रहें, लेकिन नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग ऐप और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर (NEFT/IMPS) जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola