अगर आज आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो बेझिझक जाएं। क्योंकि आज 30 मई 2026 को देश भर के सभी बैंक खुले हुए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आज महीने का पांचवां शनिवार है और पांचवें शनिवार को बैंक की छुट्टी नहीं होती है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, भारत में सभी बैंक हर महीने केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं। इसके अलावा हर रविवार को भी देश के सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहता है. लेकिन, अगर किसी महीने में पहला, तीसरा या पांचवां शनिवार आता है, तो उस दिन बैंकों में आम दिनों की तरह पूरा काम होता है।
आरबीआई (RBI) का यह हॉलिडे शेड्यूल देश के सभी कमर्शियल बैंकों, सहकारी (Cooperative) बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB), स्मॉल फाइनेंस बैंकों (SFB) और लोकल एरिया बैंकों (LAB) पर समान रूप से लागू होता है। हालांकि, राज्यों के स्थानीय त्योहारों के आधार पर क्षेत्रीय छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि मई के इस महीने में बैंकों में कब-कब छुट्टियां रहीं। यह भी पढ़ें : Bank Holiday Alert: जून में पूरे 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, महीने के अंत में आ रहा है लॉन्ग वीकेंड; चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मई 2026 में कब-कब बंद रहे बैंक?
RBI के कैलेंडर के मुताबिक, मई के महीने में रविवार और शनिवार मिलाकर बैंकों में कुल 8 दिन कामकाज नहीं हुआ। इस महीने त्योहारों की मुख्य छुट्टियां कुछ इस प्रकार रहीं:
1 मई (शुक्रवार): मई डे (मजदूर दिवस) / बुद्ध पूर्णिमा
9 मई (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार
23 मई (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार
27 मई (बुधवार) | 28 मई (गुरुवार) : बकरीद / ईद-उल-अजहा
साप्ताहिक छुट्टियां: महीने के सभी रविवार.
(नोट: इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में वहां के स्थानीय त्योहारों के हिसाब से भी कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां थीं).
क्या बैंक बंद होने पर भी चालू रहेंगी RTGS और NEFT सेवाएं?
जी हां, पैसों के ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल होने वाले RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) और NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर) सिस्टम को भारतीय रिजर्व बैंक ही संभालता है और ये सेवाएं साल के 365 दिन 24 घंटे (24/7) चालू रहती हैं। 14 दिसंबर 2020 से ही यह सुविधा बिना किसी रुकावट के लगातार काम कर रही है, चाहे उस दिन बैंकों की छुट्टी ही क्यों न हो।
बैंक हॉलिडे के दिन क्या ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है?
बिल्कुल! बैंक की शाखाएं (Branches) बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं पूरे साल बिना किसी रुकावट के चालू रहती हैं। इसका मतलब है कि छुट्टियों के दिनों में भी ग्राहक अपने घर बैठे बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी काम निपटा सकते हैं।
ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए आप ये काम आसानी से कर सकते हैं:
- गूगल पे, फोनपे या पेटीएम के जरिए UPI ट्रांजैक्शन करना।
- नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर करना।
- ऑनलाइन लोन के लिए अप्लाई करना।
- नई चेकबुक के लिए रिक्वेस्ट डालना।
इसलिए, भले ही बैंक बंद हों, डिजिटल बैंकिंग की मदद से आपका कोई भी जरूरी काम नहीं रुकेगा।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
2 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
6 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
6 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
7 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
12 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
13 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines