अगर आज शनिवार को आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. देश में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक आज यानी 1 अगस्त 2026 (पहले शनिवार) को सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज जारी रहेगा.
अक्सर लोगों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि शनिवार को बैंक बंद होते हैं या खुले. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. वहीं, पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार (अगर किसी महीने में हो) वर्किंग डे यानी कामकाजी दिन होता है.
LPG Cylinder New Rates: 1 अगस्त से 202 रुपये सस्ता मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, चेक करें अपने शहर के दाम
अगस्त 2026 में वीकएंड पर कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
अगर आपको इस महीने बैंक की शाखा (Branch) में जाकर काम निपटाना है, तो इन तारीखों का ध्यान रखें:
1 अगस्त (पहला शनिवार): बैंक खुले हैं (कामकाज चालू).
2 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (सभी बैंक बंद).
8 अगस्त (दूसरा शनिवार): बैंक बंद रहेंगे.
9 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (सभी बैंक बंद).
15 अगस्त (तीसरा शनिवार / स्वतंत्रता दिवस): राष्ट्रीय अवकाश (सभी बैंक बंद).
16 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (सभी बैंक बंद).
22 अगस्त (चौथा शनिवार): बैंक बंद रहेंगे.
23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (सभी बैंक बंद).
29 अगस्त (पांचवां शनिवार): बैंक खुले रहेंगे (कामकाज चालू).
30 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (सभी बैंक बंद).
आपको बता दें कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे स्थानीय और धार्मिक त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में अलग से छुट्टियां रह सकती हैं. इसलिए, इस बार 28 अगस्त को, यानी राखी के दिन कुछ राज्यों में जहां छुट्टी रहेगी, वहीं कुछ राज्यों में सामान्य कामकाज होगा.
छुट्टी वाले दिन भी मिलती रहेंगी डिजिटल सेवाएं
अगर बैंक बंद भी हों, तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप ऑनलाइन बैंकिंग और UPI सुविधाएं जैसे कि नेटबैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और Google Pay, PhonePe, Paytm का इस्तेमाल 24×7 कर सकते हैं. इसके अलावा एटीएम से कैश निकालने और कैश डिपॉजिट मशीन का इस्तेमाल आप छुट्टी वाले दिन भी आसानी से कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
5 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
7 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
8 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
11 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
14 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
16 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines