Bank Holiday: अगर आप आज किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो आपका ये जान लेना जरूरी है कि आज शुक्रवार 26 दिसंबर को भी बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे. आईबीआई की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस की वजह से बैंक बंद रहेंगे. जी हां, पूरे देश में 25 दिसंबर को क्रिसमस के लिए सभी बैंकों में छुट्टी थी, लेकिन आइजोल, कोहिमा और शिलांग में इन तीनों जगहों पर आफ्टर क्रिसमस भी स्थानीय छुट्टियों की घोषणा की गई है. इस दिन पब्लिक और प्राइवेट दोनों बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी. देश के बाकी हिस्सों में बैंक खुले हैं.
यह भी पढ़ें : January Bank Holiday: जनवरी में 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें List
बैंक बंद होने के बावजूद, UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी. ग्राहक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट और ATM से कैश निकाल सकेंगे. हालांकि, ब्रांच से जुड़े जरूरी कामों के लिए, बैंकों के दोबारा खुलने का इंतजार करना होगा.
इस सप्ताह छुट्टियों की बहार
इस सप्ताह बैंक कर्मचारियों को 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी मिली है. इसके बाद 27 दिसंबर को आने वाला शनिवार, महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए इस दिन भी छुट्टी रहेगी. 28 दिसंबर को रविवार है, जो छुट्टी का दिन होता है. वहीं आइजोल, कोहिमा और शिलांग में चार दिनों की लगातार छुट्टी है. हालांकि देश के बाकी हिस्सों में बैंक कर्मियों को शुक्रवार यानी आज बैंक का काम करना होगा.
दिसंबर 2025 में आने वाली बैंक छुट्टियां
26 दिसंबर (क्रिसमस सेलिब्रेशन): आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.
27 दिसंबर : चौथा शनिवार
28 दिसंबर : रविवार
30 दिसंबर: यू क्यांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
31 दिसंबर: नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा के मौके पर आइजोल और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे.
संबंधित खबरें
त्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
21 mins agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
2 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
3 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
5 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
5 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
15 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
19 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
23 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
1 day agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines