Bank Open Or Close: आज इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक, जानें आपका ब्रांच खुला है क‍ि बंद है?

आज सिक्किम का प्रमुख त्‍योहार लोसोंग/नामसुंग है. यह त्योहार फसल कटाई के मौसम के खत्म होने और सिक्किमी नए साल के आने के प्रतीक के रूप में मनाते हैं. इसल‍िए स‍िक्‍कम में आज बैंक बंद रहेंगे. स‍िक्‍कम के अलावा बाकी पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे.

BANK (8)

बैंक आज खुले हुए हैं या बंद हैं ? जानें

Bank Open Or Close: अगर आज आप बैंक जानें का प्‍लान बना रहे हैं तो उससे पहले ये जान लेना जरूरी है क‍ि आपके बैंक का ब्रांच आज खुला है भी या नहीं. बता दें क‍ि आज कुछ जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं. जबक‍ि ज्‍यादातर जगहों पर बैंक खुले रहेंगे. दरअसल, पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे. बैंक सिर्फ सिक्किम में बंद रहेंगे. वहां सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. मेघालय में लोसोंग/नामसुंग सिक्किम का एक प्रमुख पारंपरिक त्योहार है, जिसे लेपचा और भूटिया समुदाय बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं. यह त्योहार फसल कटाई के मौसम के खत्म होने और सिक्किमी नए साल के आने का प्रतीक है. इसल‍िए मेघालय के सभी बैंक बंद रहेंगे. अगर आप स‍िक्‍क‍िम के बाहर रहते हैं तो आज सामान्‍य रूप से बैंक खुले हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2025 में कब-कब रहेगी बैंकों में छुट्टी

22 दिसंबर (सोमवार) : लोसुंग/नामसुंग त्योहार के कारण सिक्किम में बैंक एक बार फिर बंद रहेंगे. इसका मतलब है कि बैंक लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे.

24 दिसंबर (बुधवार) : नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर छुट्टी रहेगी.

विज्ञापन

25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस के दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

26 दिसंबर (शुक्रवार): नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस के बाद भी छुट्टी रहेगी. इन राज्यों में बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

27 दिसंबर (शनिवार) : महीने के चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

28 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

30 दिसंबर (मंगलवार): स्वतंत्रता सेनानी यू क्यांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

31 दिसंबर (बुधवार): नए साल की पूर्व संध्या और इमोइनू इरात्पा त्योहार के कारण मिजोरम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे.

हालांक‍ि आपको बता दें क‍ि बैंक बंद होने पर भी आप UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ