Bank Holidays Next Week: जुलाई 2026 के पहले हफ्ते के समाप्त होने के साथ ही, बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। यदि आपको अगले सप्ताह बैंक की शाखा (Branch) जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में क्षेत्रीय त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण बैंक कुल चार दिन बंद रहेंगे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई (ICICI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सहित सभी सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं इन तारीखों पर बंद रहेंगी।

---विज्ञापन---

Bank Holiday Today: आज 4 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक कर लें RBI का आदेश

---विज्ञापन---

DA Hike 2026: इन सरकारी कर्मचारियों का 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, देखें लेटेस्ट अपडेट

---विज्ञापन---

अगले हफ्ते बैंक बंद होने की पूरी लिस्ट (6 से 12 जुलाई)

6 जुलाई (सोमवार): आइजोल और कोलकाता में 'एमएचआईपी दिवस' (MHIP Day) और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

---विज्ञापन---

9 जुलाई (गुरुवार): शिलांग में 'बेह देइंखलम' (Beh Deinkhlam) त्योहार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

---विज्ञापन---

11 जुलाई (शनिवार): देशभर के सभी बैंक 'दूसरे शनिवार' (Second Saturday) की अनिवार्य छुट्टी के कारण बंद रहेंगे।

12 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा।

200, 500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी की जरूरी एडवाइजरी, जान लें जरूरी बात; वरना खा जाएंगे धोखा

बता दें क‍ि 7 जुलाई (मंगलवार), 8 जुलाई (बुधवार) और 10 जुलाई (शुक्रवार) को शिलांग (9 जुलाई) को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे।

क्या चालू रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं?
शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। एटीएम (ATM), मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई (UPI) जैसी डिजिटल सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी। ग्राहक बिना किसी रुकावट के फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। हालांकि, छुट्टियों के दौरान शाखा के माध्यम से होने वाले RTGS और चेक क्लियरिंग जैसे काम नहीं हो सकेंगे।