Bank holiday: 29 अप्रैल से 1 मई तक 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की लिस्ट

आने वाले कई दिनों तक बैंकों में काम नहीं किया जाएगा। इस हफ्ते 29 अप्रैल से 1 मई तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। जानिए इस दौरान किन राज्यों में बैंकों में काम बंद रहेगा और छुट्टियां क्यों दी गई हैं?

Bank holidays list

भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 अप्रैल से 1 मई तक लगातार तीन दिन बैंकों की छुट्टी का अपडेट दिया है। दरअसल, इस दौरान देश में कई अवसर और त्योहार हैं, जिसमें भगवान श्री परशुराम जयंती, बसव जयंती, अक्षय तृतीया, महाराष्ट्र दिवस और श्रमिक दिवस जैसे अवसरों के चलते बैंकों में काम नहीं किया जाएगा। हालांकि, बैंकों में छुट्टी अलग-अलग दिन पर अलग-अलग राज्यों में होगी। अगर आप भी इन तीन दिनों में बैंक का काम करना चाहते हैं, तो आज ही निपटा लें या फिर 2 मई का इंतजार करें। यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट।

विज्ञापन

कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक ने जो छुट्टी की लिस्ट जारी की है, उसमें 29 अप्रैल को बैंकों में काम नहीं होगा। यह छुट्टी भगवान श्री परशुराम जयंती के चलते दी गई है। यह छुट्टी शिमला क्षेत्र के बैंकों में रहेगी। इसके अलावा, 30 अप्रैल को बसव जयंती और अक्षय तृतीया के चलते बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान, बेंगलुरु जैसे दक्षिणी शहरों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और मई दिवस पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, इम्फाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में बैंकों में काम नहीं होगा।

विज्ञापन

इस दौरान किसी तरह का लेनदेन करना है, तो ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग से भी पैसे का लेन-देन सुचारू रूप से चलता रहेगा।

विज्ञापन
Bank holidays list

मई में छुट्टियों की लिस्ट

मई में कितनी छुट्टियां?

RBI ने मई महीने के लिए हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है। उसमें, 1, 9, 12,16, 26 और 29 मई को बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिन, बुद्ध पूर्णिमा, राज्य दिवस, काजी नजरूल इस्लाम का जन्मदिन और महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर दी गई हैं। इसके अलावा, रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ