Bank Holidays in May 2024: अप्रैल का महीना लगभग समाप्त होने जा रहा है। इस महीने की शुरुआत के साथ ही आरबीआई ने जानकारी दे दी थी कि इस महीने कुल 14 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। 27 अप्रैल को चौथे शनिवार और 28 अप्रैल 2024 को रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद अगला महीने यानी मई में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं मई में बैंकों की छुट्टी कब-कब और कहां रहेगी?
मई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
आरबीआई के मुताबिक कुल 12 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस दौरान कई त्योहार हैं। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। मई में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती (Rabindranath Tagore Jayanti), नजरूल जयंती (Nazrul Jayanti), अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) जैसे त्योहार होंगे।
क्या अक्षय तृतीया पर बैंक बंद रहेंगे?
अगर आपका भी सवाल है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी या नहीं तो आपको बता दें कि इस दिन बैंक बंद रहेगा। 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया का पर्व है और इस दौरान बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, पूरे देश में नहीं कुछ राज्य में ही अक्षय तृतीया पर बैंक बंद रहेंगे।
कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?
1 मई 2024 बुधवार को मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। तेलंगाना, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, बेलापुर, बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश, चेन्नई, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में 1 मई को बैंकों की छुट्टी रहेगी।
5 मई 2024 रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
8 मई 2024 बुधवार को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
10 मई 2024 शुक्रवार को बसव जयंती/अक्षय तृतीया के अवसर पर बेंगलुरु में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- 1 साल या 11 महीने? कौन सी वैधता वाला रिचार्ज प्लान सस्ता
11 मई 2024 शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
12 मई 2024 रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
16 मई 2024 गुरुवार को राज्य दिवस के कारण गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
19 मई 2024 रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
20 May 2024 सोमवार को लोकसभा आम चुनाव 2024 के कारण बेलापुर और मुंबई में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
23 मई 2024 गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देहरादून, जम्मू, चंडीगढ़, कोलकाता,नई दिल्ली, नागपुर, रांची, शिमला, अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, लखनऊ, मुंबई, रायपुर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
25 मई 2024 शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
26 मई 2024 रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
बैंक बंद फिर भी निकाल सकेंगे पैसे
आप ATM Card के माध्यम से अपने बैंक अकाउंट से कैश निकाल सकते हैं। डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का यूज करके पैसे निकाले जा सकते हैं। किसी को बैंक में पैसे ट्रांसफर करने हो तो आप ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रोजाना 75 रुपये के निवेश से मिलेंगे 14 लाख रुपये! जानें Policy की खासियत
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
16 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines