Bank Holidays: जून में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे, देखें लिस्ट और जानें किस-किस तारीख को रहेगी छुट्टी?

June 2024 Bank Holidays List: जून में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और क्यों? इसे लेकर अपडेट सामने आया है। छुट्टियों की लिस्ट देखें और अपने बैंक के काम निपटाने का प्लान बना लें, ताकि कैश से जुड़ी परेशानियां न हों।

Bank Closed

जून महीने में त्योहार नहीं होने से बैंकों की छुट्टियां कम रहेंगी।

Bank Holidays in June 2024: मई का महीना खत्म होने जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून महीने में बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जून के महीने में पूरे देश में कोई भी नेशनल हॉलिडे नहीं है। वहीं बैंक हर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा बैंक पूरे महीने में करीब 11 दिन बंद रहेंगे। मई के महीने में 6 दिन बचे हैं, जिसमें 26 मई को चौथे शनिवार, 27 मई को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में सिर्फ 4 दिन बचे हैं, जिनमें आप बैंक के काम निपटा सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि जून के महीने में किस-किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी और क्यों?

जून 2024 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

2 जून 2024, रविवार: तेलंगाना स्थापना दिवस (तेलंगाना)
9 जून 2024, रविवार: महाराणा प्रताप जयंती (हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान)
10 जून 2024, सोमवार: श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस (पंजाब)
14 जून 2024, शुक्रवार: पहिली राजा (उड़ीसा)
15 जून 2024, शनिवार: रज संक्रांति (उड़ीसा)
15 जून 2024, शनिवार: वाईएमए दिवस (मिज़ोरम)
17 जून 2024, सोमवार: बकरीद/ईद-उल-अजहा (कुछ राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश)
21 जून 2024, शुक्रवार: वट सावित्री व्रत (कई राज्य)
22 जून 2024, शनिवार: संत गुरु कबीर जयंती (छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब)

सरकारी घोषणा से करें छुट्टियों की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, RBI की ओर से निर्देश दिया गया है कि बैंकों की छुट्टियां के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है या इसमें एक्स्ट्रा छुट्टियां शामिल हो सकती हैं। छुट्टियों के कैलेंडर में किसी भी अपडेट या बदलाव के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक और संबंधित राज्य सरकारों की आधिकारिक घोषणाओं से पुष्टि जरूर करें।

बैंक बंद होने पर कैसे निकाल पाएंगे पैसे?

बता दें कि बैंक बंद होने पर भी लोगों को पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी, क्योंकि हर बैंक के ATM बूथ पूरे देश में खुले हैं। ऐसे में लोग ATM बूथ जाकर मशीन से कार्ड स्वैप करके पैसे निकाल सकते हैं। फोन-पे, गूगल-पे आदि UPI सेवाओं से किसी भी तरह का भुगतान कर सकते हैं। वहीं जिनके पास ATM नहीं है, जैसे ग्रामीण इलाकों के लोग, वे पहले से बैंक से पैसे निकालकर रख लें, ताकि कैश संबंधी परेशानी न हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ