Bank Holidays: बैंक के काम निपटाने के लिए सिर्फ 2 दिन का मौका! 5 दिन तक रहेगी बैंकों की छुट्टी!

Bank Holidays in February 2024: क्या आपको भी बैंक से जुड़ा काम निपटाना है? तो पहले जान लीजिए कि कहां और कब-कब बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। आइए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखते हैं।

Bank Holidays in February 2024

Bank holidays February

विज्ञापन

क्या 14 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे?

अगर आपका भी ये ही सवाल है कि वैलेटाइन डे या बसंत पंचमी के अवसर पर भारत में बैंक बंद रहेंगे या नहीं? तो आपके इस सवाल का जवाब देते हुए बता दें कि इस बार 14 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, चुनिंदा राज्य में बैंक बंद रहेंगे। बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा के अवसर पर पूरे देश के बैंक बंद नहीं है, लेकिन कुछ जगहों के बैंक जरूर बंद हैं।

विज्ञापन

बैंक का काम निपटाने के लिए सिर्फ 2 दिन!

14 फरवरी के अलावा 15 फरवरी को भी बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। हालांकि, इस दौरान भी कुछ ही जगहों के बैंक बंद रहेंगे। जबकि, लगातार 3 दिन बैंकों की छुट्टी भी रहेगी। ऐसे में लोगों के पास बीच में सिर्फ दो दिन होंगे जब वो अपने बैंक से जुड़े काम को निपटा सकेंगे।

14 और 15 फरवरी के अलावा 3 दिन बंद रहेंगे बैंक 

तारीख दिन अवसर देश या राज्य
14 फरवरी 2024 बुधवार बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता
15 फरवरी 2024 गुरुवार लुई-नगाई-नी इंफाल
18 फरवरी 2024 रविवार साप्ताहिक छुट्टी देशभर में
19 फरवरी 2024 सोमवार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती बेलापुर, मुंबई, नागपुर
20 फरवरी 2024 मंगलवार राज्य दिवस/राज्यत्व दिवस  आइजोल और ईटानगर

ये भी पढें- फरवरी में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें लिस्ट

विज्ञापन

3 दिन बंद रहेंगे बैंक

तारीख दिन अवसर देश
24 फरवरी 2024 शनिवार दूसरा शनिवार पूरे देश में
25 फरवरी 2024 रविवार साप्ताहिक छुट्टी पूरे देश में
26 फरवरी 2024 सोमवार न्योकुम ईटानगर

बैंकों की छुट्टी होने पर कैसे निपटाएं काम?

ऊपर बताई गई लिस्ट के अनुसार अगर आपके राज्य में भी बैंकों की छुट्टी है, तो आप फिर भी कुछ कामों को बैंक बंद होने पर निपटा सकते हैं। ऐसे में आप बैंक से पैसों का लेनदेन करने जैसे कामों को घर बैठे या एटीएम जाकर निपटा सकते हैं। एटीएम के जरिए आप कैश निकाल सकते हैं। जबकि, ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा को अपनाकर आप पैसों का लेन-देन कर सकते हैं।

हालांकि, चेक जमा करने जैसे काम को निपटाने के लिए आपको बैंक जाना होगा। 14 फरवरी से 20 फरवरी के बीच आपके पास 16 और 17 फरवरी के दो दिन हैं। इसके अलावा आप 21, 22, 23 फरवरी को भी बैंक का काम कर सकते हैं। इसके बाद 24 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ