Bank Holidays in December: द‍िसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें Updated List

Bank Holidays: दिसंबर 2025 में दूसरे और चौथे शनिवार और चारों रविवार के अलावा, बैंक और कब-कब बंद रहेंगे, जानें.

BANK (7)

December 2025 Bank Holidays: साल का आख‍िरी महीना द‍िसंबर अब शुरू हो रहा है. ऐसे में अगर आप द‍िसंबर में बैंक के कुछ न‍िपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जान लेना समझदारी होगी क‍ि बैंकों में कब-कब छुट्ट‍ियां रहने वाली हैं. RBI की अपडेटेड हॉल‍िडे कैलेंडर के मुताब‍िक रीजनल छुट्टियों की वजह से दिसंबर में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बैंक 18 दिन बंद रहेंगे.

विज्ञापन

रेगुलर वीकेंड बंद होने के अलावा, हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, कई राज्यों में पब्लिक हॉलिडे की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बैंक 25 दिसंबर को क्रिसमस की वजह से बंद रहेंगे.

विज्ञापन

दिसंबर 2025 में RBI की छुट्टियों की लिस्ट (RBI holiday list in December 2025) में दूसरे और चौथे शनिवार और चारों रविवार को बैंक ब्रांच बंद रहना भी शामिल है.

विज्ञापन

क्योंकि सभी बैंक हॉलिडे पर ब्रांच में सर्विस बंद रहती हैं, इसलिए कस्टमर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक के रीजनल हॉलिडे कैलेंडर के हिसाब से ब्रांच विजिट प्लान करें. हालांकि, सभी बैंक हॉलिडे पर ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस उपलब्ध रहती हैं. कस्टमर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पेमेंट, नेट बैंकिंग और ATM ट्रांजैक्शन जैसी ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

दिसंबर 2025 में बैंकों में कब-कब रहेगी छुट्टी?

7,14,21 और 28 दिसंबर को सभी रविवार पर बैंक बंद रहेंगे

विज्ञापन

13 और 27 द‍िसंबर को बैंक दूसरे और चौथे शन‍िवार को बैंक बंद रहेंगे

1 दिसंबर- अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में स्टेट इनॉगरेशन डे/इंडिजिनस फेथ डे की छुट्टी

विज्ञापन

3 दिसंबर- सेंट फ्रांसिस जेवियर के त्योहार पर गोवा में बैंक हॉलिडे

12 दिसंबर- पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि पर मेघालय में छुट्टी

विज्ञापन

13 दिसंबर- दूसरे शनिवार को बैंक बंद

18 दिसंबर- यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे

विज्ञापन

19 दिसंबर- गोवा लिबरेशन डे के कारण गोवा में बैंक हॉलिडे

20 दिसंबर- सिक्किम और गोवा में लोसूंग/नामसूंग की छुट्टी

विज्ञापन

22 दिसंबर- सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग की छुट्टी

24 दिसंबर- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस ईव की छुट्टी

विज्ञापन

25 दिसंबर- क्रिसमस के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे

26 दिसंबर- मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन

विज्ञापन

27 दिसंबर- बैंक चौथे शनिवार को छुट्टी

30 दिसंबर- यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे

विज्ञापन

31 दिसंबर- मिजोरम और मणिपुर में नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनु इराटपा की छुट्टी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ