Eid Milad-un-Nabi 2026 Bank Holiday: 26 अगस्त को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? देखें स्टेट-वाइज लिस्ट

Bank Holiday 26 August 2026: क्या ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर 26 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे? जानें RBI की गाइडलाइंस, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का अपडेट और सितंबर की छुट्टियों की लिस्ट.

Bank Holiday 26 August Eid Milad un Nabi closure sign

Bank Holiday on 26 August: क्या 26 अगस्त को आपके शहर में बंद रहेंगे बैंक? जानें ईद-ए-मिलाद पर बैंकों में छुट्टी है या नहीं.

Bank Holiday Today: अगर 26 अगस्त को आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Milad-un-Nabi) के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंकों में छुट्टी घोषित की गई है.

विज्ञापन

केंद्र सरकार के 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 26 अगस्त (बुधवार) को गजटेड हॉलिडे (Gazetted Holiday) है. हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार बैंकों की छुट्टी हर राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि 26 अगस्त को आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या बंद, और छुट्टी के दिन आप कौन सी बैंकिंग सेवाएं इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

कब है ईद-ए-मिलाद?

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन) की तारीख चांद के दिखने पर निर्भर करती है. सऊदी अरब व अन्य देशों में 12 रबी-उल-अव्वल 25 अगस्त को माना गया है. भारत में मुख्य रूप से ईद-ए-मिलाद आज 26 अगस्त (बुधवार) को मनाई जा रही है. इसके अलावा आज ही कुछ राज्यों खासकर केरल में थिरुवोनम (Thiruvonam) का त्योहार भी है, जिसके कारण वहां भी बैंकों की छुट्टी रहेगी.

आज बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद?
26 अगस्त को देश के कई प्रमुख राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. लेकिन ध्यान रहे कि यह छुट्टी पूरे देश में एक समान लागू नहीं होती. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना और अन्य मुस्लिम बहुल या क्षेत्रीय त्योहार वाले राज्यों में शाखाएं बंद रहेंगी. राज्य सरकारें और प्राइवेट कंपनियां अपने कैलेंडर के हिसाब से काम करती हैं, इसलिए केवल बैंक और सरकारी दफ्तर ही इस गजटेड छुट्टी के दायरे में आते हैं.

विज्ञापन

किसी भी जरूरी काम के लिए अपनी नजदीकी बैंक शाखा की आधिकारिक छुट्टी सूची या RBI की Regional Holiday लिस्ट एक बार जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन

क्या ऑनलाइन बैंकिंग और ATM चलेंगे?
अगर बैंक शाखाएं बंद भी रहती हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आपकी रोज की जरूरतों के लिए डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी. यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप 24 घंटे सामान्य रूप से काम करेंगे. पैसे ट्रांसफर करने में कोई समस्या नहीं आएगी.

वहीं कैश निकालने और जमा करने के लिए एटीएम (ATM) मशीनें चालू रहेंगी. शाखाएं बंद होने के कारण चेक क्लीयरेंस प्रक्रिया में 1 दिन की देरी हो सकती है.

विज्ञापन

सितंबर 2026 की आने वाली बैंक छुट्टियां
26 अगस्त के बाद सितंबर महीने की शुरुआत में भी त्योहारों के कारण बैंकों में छुट्टियां रहने वाली हैं:

4 सितंबर 2026: जन्माष्टमी (Janmashtami)

विज्ञापन

14 सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi)

इस बात को ध्‍यान में रखें क‍ि ये छुट्टियां भी RBI के क्षेत्रीय कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिनों पर होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ