Bank Fraud Message Alert: क्या आपके फोन पर भी बैंक की ओर से मैसेज आता है? अगर फोन में क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से संबंधित नोटिफिकेशन मैसेज आता है या अन्य तरह का कोई बैंक से जुड़ा मैसेज आता है? तो उसका जवाब देते हैं या नजरअंदाज करते हैं?
पिछले कुछ सालों से फ्रॉड के मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। ऐसे में किसी भी तरह के मैसेज का रिस्पॉन्स करना हमारे लिए सही नहीं है। अगर आपके फोन में भी ढेरों मैसेज सिर्फ बैंक से संबंधित हैं तो उन्हें लेकर सतर्क रहें। इस तरह के मैसेज का रिस्पॉन्स करना भी आपके बैंक खाते के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यहां तक कि बैंक खाता खाली भी हो सकता है। आइए कुछ ऐसे मैसेज के बारे में जानते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना ही सही है।
ये भी पढ़ें- 31 December से पहले निपटाएं 5 काम; वरना…
ऑफर्स मैसेज से सावधान
आपके फोन में अगर बैंक ऑफर के नाम से मैसेज आए तो इसे नजरअंदाज करने में ही आपकी भलाई है। स्कैमर्स कई बार लोगों को ऑफर का झांसा देकर ठगने की कोशिश करते हैं। ऑफर के नाम पर लिंक पर क्लिक करने या मैसेज का रिस्पॉन्स करने के लिए कहा जाएगा, जिससे वो आपके फोन को हैक कर सकते हैं और फिर बैंक खाता तक खाली कर सकते हैं।
लोन अप्रूवल
हैकर्स की नजर सभी के फोनों पर बनी रहती है। यहां तक कि वो चालाकी से आपकी सर्चिंग को भी ट्रैक करने की कोशिश करते हैं। अगर उन्हें पता चलता है कि आप लोन लेना चाह रहे हैं, तो आपके फोन नंबर पर प्री अप्रूवल लोन का भी मैसेज आने लगता है, जिसे नजरअंदाज करना ही सही है। वरना इस तरह के बैंक लोन मैसेज से आपके खाते को खतरा हो सकता है। वीडियो में देखिए कि कैसे बिना किसी OTP के भी बैंक अकाउंट खाली हो सकता है?
बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज
कई बार फ्रॉडस्टर लोगों को झांसे में लेने के लिए फेक मैसेज भी भेज देते हैं, जिसमें लिखा होता है कि आपके खाते से XXXXX रुपये कट गए हैं। अगर आपने ये ट्रांजेक्शन नहीं की है तो लिंक पर क्लिक करें या इस फोन नंबर पर कॉल करें।
इस तरह का मैसेज कई बार फ्रॉड भी हो सकता है, जिसका रिस्पॉन्स करना सही नहीं है। अगर आपको लगता है कि बैंक खाते से पैसे कटे हैं तो पहले अपने बैंकिंग ऐप में देखें, उसके बाद बैंक ब्रांच से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें- 5 दिन के लिए सस्ता हुआ सोना!
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 hr ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
2 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
3 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
4 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
5 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
7 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
8 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
9 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines