SBI Strike: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा कदम उठाया है. ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने मई महीने के आखिर में दो दिन की राष्ट्रव्यापी यानी देशभर में हड़ताल करने का ऐलान किया है. यूनियन का कहना है कि लंबे समय से बैंक प्रबंधन के साथ बातचीत चल रही थी, लेकिन कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान नहीं हो पा रहा था. इसी वजह से 25 और 26 मई को देशभर में SBI कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. यूनियन ने यह भी साफ किया है कि अगर इनमें से कोई दिन सार्वजनिक अवकाश या साप्ताहिक छुट्टी के साथ पड़ता है, तो आंदोलन 27 मई तक जारी रह सकता है.
यह भी पढ़ें: [Live Updates] Gold Silver Rate Today: आज MCX अचानक गिर गए सोने के दाम, चांदी
क्यों लिया गया हड़ताल का फैसला
AISBISF ने बैंक प्रबंधन के सामने कुल 16 प्रमुख मांगें रखी हैं. इनमें सबसे बड़ा मुद्दा शाखाओं में कर्मचारियों की भारी कमी का बताया गया है. यूनियन के अनुसार पिछले कई सालों से मैसेंजर पदों पर नई भर्ती नहीं हुई है, जबकि क्लर्क कर्मचारियों की संख्या भी लगातार घटती जा रही है. वहीं, दूसरी ओर बैंक शाखाओं में काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में यूनियन ने आरोप लगाया कि कई नियमित कार्यों के लिए आउटसोर्स कर्मचारियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें उचित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. कर्मचारियों का कहना है कि इससे बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता और कर्मचारियों की सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं. बता दें कि यह हड़ताल ‘इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट्स एक्ट, 1947’ के प्रावधानों के तहत बुलाई गई है.
यह है कर्मचारियों के मुख्य मुद्दे
- कर्मचारी के ये मुख्य मुद्दे हैं…
- स्टाफ की कमी और बढ़ता वर्कलोड
- पेंशन में बराबरी (Pension Parity)
- बेहतर सर्विस कंडीशंस
- प्रमोशन और ट्रांसफर पॉलिसी में सुधार
- कर्मचारियों के लिए बेहतर वेलफेयर और सिक्योरिटी
क्या हैं कर्मचारियों की 16 बड़ी मांगें?
नीचे पढ़ें SBI कर्मचारियों की मुख्य मांगे क्या हैं;
- कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पेंशन फंड मैनेजर बदलने की आजादी नहीं मिल रही, जो गलत है.नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत कर्मचारियों को अपना ‘पेंशन फंड मैनेजर’ चुनने की आजादी मिले.
- शाखाओं में स्टाफ की भारी कमी है. पिछले 30 सालों से ‘मैसेंजर’ जैसे पदों पर भर्ती रुकी हुई है.इससे एक पूरा कर्मचारी वर्ग खत्म हो गया जिसे तुरंत शुरू किए जाने की मांग की गई है.
- यूनियन का कहना है कि बैंक में स्थायी नौकरियों की जगह आउटसोर्सिंग बढ़ रही है, जो कर्मचारियों की जॉब सिक्योरिटी के लिए खतरा है.इसे बंद किया जाना चाहिए.
- कर्मचारियों का आरोप है कि12th Bipartite Settlement में 17% सैलरी इंक्रीमेंट तय हुई थी.लेकिन SBI अधिकारियों को स्पेशल पे देकर उनका इंक्रीमेंट करीब 22% हो गया.जबकि वर्कमैन स्टाफ अभी भी 17% पर ही हैं.इससे कर्मचारियों में असमानता की भावना बढ़ रही है.
मई भर चलेगा विरोध प्रदर्शन
हड़ताल से पहले यूनियन ने पूरे मई महीने में चरणबद्ध आंदोलन चलाने की योजना बनाई है. इसके तहत लंच टाइम प्रदर्शन, सोशल मीडिया अभियान, धरना, शांतिपूर्ण मार्च और सांसदों व सरकार को ज्ञापन सौंपने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यूनियन का कहना है कि पिछले दो सालों से लगातार बातचीत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, इसलिए अब आंदोलन तेज करना जरूरी हो गया है. वहीं बैंक कर्मचारियों की इस हड़ताल का असर देशभर की बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है, जिससे ग्राहकों को भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने दौरे के लिए इन 5 देशों को ही क्यों चुना, क्या भारत के लिए संकटमोचक बनेंगे ये
संबंधित खबरें
Jio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
5 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
6 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
6 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
7 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
9 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
10 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
11 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
11 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
13 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines