Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर सरकार एक बड़ा ऐलान कर सकती है। इस ऐलान के बाद AB-PMJAY कार्ड से अल्जाइमर, डिमेंशिया, हार्ट फेलियर जैसी बीमारियों का इलाज कराया जा सकेगा। फिलहाल इस स्कीम में बुजुर्गों को 25 स्वास्थ्य पैकेज मिलते हैं। इन पैकेज में अन्य बीमारियों को जोड़ने की योजना की जा रही है। ये फैसला बेसहारा बुजुर्गों को सही इलाज मिल सके इसके लिए किया जाएगा।
AB-PMJAY में जुड़ेंगी नई बीमारियां
आयुष्मान कार्ड से बुजुर्गों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। AB-PMJAY में अभी तक 25 स्वास्थ्य पैकेज मिलते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, इसी पैकेज में अब कुछ बड़ी बीमारियों को भी जोड़ा जाएगा। जिसमें अल्जाइमर, डिमेंशिया, हार्ट फेलियर और अन्य बीमारियां शामिल होंगी। इन बीमारियों के इलाज में ज्यादा पैसा खर्च होता है जिस वजह से लोगों को सही इलाज नहीं मिल पाता है। आयुष्मान कार्ड में इनके जुड़ने से सही समय पर कोई भी इलाज करवा सकता है।
ये भी पढ़ें: सीनियर सिटीजन कैसे और कहां से बनवाएं PM Ayushman Card? यहां जानें पूरा प्रोसेस
जानकारी के मुताबिक, बुढ़ापे में इस तरह की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है, जिसके लिए सरकार इस योजना का विस्तार करके 70 साल और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को शामिल कर रही है। वह किसी भी आय समूह के हो सकते हैं।
कितने लोगों को होगा लाभ?
चिकित्सा विशेषज्ञों की अध्यक्षता वाली एक समिति AB-PMJAY के तहत स्वास्थ्य पैकेजों को लेकर समय समय पर समीक्षा की जाती है। समिति बुजुर्गों को प्रभावित करने वाली बीमारियों की पहचान करेगी। ये उन लोगों पर नजर रख रहे हैं जिनको बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है। उन्हीं को देखते हुए ये समिति ऐसे पैकेज ऐड करेगी। AB-PMJAY के विस्तार से संभावित रूप से 4.5 करोड़ परिवारों के लगभग 6 करोड़ लोगों को फायदा होगा।
आपको बता दें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख तक का फ्री इलाज किया जाता है। इसका लाभ किसी भी सरकारी अस्पताल या उन निजी अस्पतालों में कराया जा सकता है जिसे सरकार ने इन कार्डों से जोड़ा है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Nidhi Yojana: अभी तक नहीं मिले 18वीं किस्त के पैसे? जानें वजह से लेकर 2 हजार रुपये लेने का प्रोसेस
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
2 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
2 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
4 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
6 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
7 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
8 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
9 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
10 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
10 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines