Axis Bank UPI interoperability: निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक ने अपने केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) एप्लिकेशन (Axis Mobile Digital Rupee) पर UPI इंटरऑपरेबिलिटी कार्यक्षमता शुरू करने की घोषणा की है। यह भारतीय रिजर्व बैंक की CBDC पहल का एक हिस्सा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस सुविधा के आने से ग्राहक व्यापारियों के यूपीआई क्यूआर कोड से भुगतान करने के लिए डिजिटल रुपये का उपयोग कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, इस क्षमता से व्यापारियों को अपने क्यूआर कोड पर डिजिटल रुपया भुगतान स्वीकार करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा, ‘Axis Mobile Digital Rupee’ एप्लिकेशन पर UPI इंटरऑपरेबिलिटी पहले एंड्रॉइड यूजर्स के लिए शुरू होगी फिर बाद में अन्य यूजर भी इसका लाभ उठा सकेंगे। आने वाले दिनों में डिजिटल रूपी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो जाएगी। फिलहाल यह 26 शहरों में पायलट शुरुआत के तौर पर उपलब्ध रहेगा।
डिजिटल इंडिया बढ़ेगा आगे
एक्सिस बैंक के उप प्रबंध निदेशक राजीव आनंद ने कहा, ‘मेरा मानना है कि एक्सिस बैंक ऐसे समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है जो डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। डिजिटल रुपया और यूपीआई इंटरऑपरेबिलिटी की इस सुविधा की शुरूआत, देश भर में डिजिटल रुपए को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। डिजिटल रुपए की सुरक्षा और गति को यूपीआई की पहुंच और उपयोगकर्ता-मित्रता के साथ जोड़कर ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को मदद मिलनी चाहिए।’
Loan Rate: RBI ने लोन दरों को लेकर जारी किए नए नियम, कर्जदारों को मिलेगा ये फायदा!
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
7 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
19 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines