ATM cash withdrawal: इंटरनेट बैंकिग मजबूत होने के कारण ATM से कैश निकालने का चलन कुछ कम हो गया है। हर रोज हम तमाम ट्रांजेक्शन करते हैं, कैश की जरूरत ही नहीं पढ़ती। हालांकि, ATM के कुछ न कुछ अनुभव हम सभी के हो सकते हैं। ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं जब लोगों ने शिकायत की है कि मशीन के पैसे खत्म हो जाने पर तकनीकी कारणों से उनके लेन-देन को रद्द कर दिया गया है। इससे भी बदतर तब होता है जब एटीएम आपके लेन-देन को रद्द कर देता है लेकिन फिर भी आपको एक SMS मिलता है जिससे आपको यह पता चलता है कि आपके खाते से तो पैसा कट चुके हैं।
और पढ़िए – Income Tax Alert: इन टैक्सपेयर्स के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख है 31 दिसंबर
वापस अकाउंट में आ जाते हैं रुपये, लेकिन…
आम तौर पर, बैंक द्वारा तुरंत SMS प्राप्त होता है जो आपको बताता है कि आपने जो राशि निकालने के लिए ATM यूज किया था, वह निकल नहीं सका था और वह राशि वापस आपके खाते में फिर से जमा कर दी गई है। लेकिन कभी-कभी यह राशि बहुत बड़ी होने पर डर वाली स्थिति बन जाती है।
बता दें कि तकनीकी या एटीएम में नकदी खत्म हो जाने के कारण आम तौर पर बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन एटीएम से नहीं निकलते।
अगर नहीं वापस आए पैसे तो ऐसा करें
आमतौर पर रुपये तुरंत बाद खाते में पैसा वापस आ जाता है। हालांकि, यदि आपको अभी भी अपना पैसा वापस नहीं मिला है तो आप या तो बैंक कस्टमर सर्विस को कॉल कर सकते हैं या शाखा में जा सकते हैं। उम्मीद है कि आप जल्द ही समाधान ढूंढ लेंगे। हालांकि, यदि आपकी समस्या और बढ़ जाती है और आपकी शिकायत का कोई निवारण नहीं होता है, तो आप लोकपाल यानी आरबीआई को सूचित कर सकते हैं, या आप गंभीर मामलों में कानूनी सहारा भी ले सकते हैं।
और पढ़िए – आज 5,359 रुपये में 24 कैरेट सोना खरीदने का आखिरी मौका, यहां जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
5 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
7 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
7 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
9 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
10 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
11 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
13 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines