आज 5,359 रुपये में 24 कैरेट सोना खरीदने का आखिरी मौका, यहां जानें डिटेल्स
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Sovereign Gold: अगर आप भी सोना में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास इस साल सरकारी दर पर सोने में निवेश का आखिरी मौका है।दरअसल केंद्र सरकार 19 दिसंबर से सस्ता सोना बेच रही है जो 23 दिसंबर आज खत्म होने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम की वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी श्रृंखला के तहत इन दिनों सोना बेच रही है। इसके बाद आरबीआई इस वित्त वर्ष का आखिरी बॉन्ड 6 से 10 मार्च 2022 के बीच जारी करेगा।
इसके तरह कोई भी निवेशक गोल्ड बॉण्ड (Sovereign Gold) को खरीद सकते हैं। इसके लिए इश्यू प्राइज 5,409 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। यानी इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 5,409 रुपये तय की गई है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी मिल रहा है। यानी आपको एक ग्राम सोने के लिए महज 5,359 रुपये देना पड़ेगा। ऐसे में आपके और निवेशकों के लिए सोना खरीदने का अच्छा मौका है।
अगर इसकी खरीदारी की बात की जाए तो निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, NSE और BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं। बता दें स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है।
अगर इसमें अधिकतम निवेश की बात की जाए तो आप मैक्सिमम 4 किलोग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं। इसके अलावा ट्रस्ट या फिर किसी संस्था की बात की जाए तो वह 20 किग्रा तक के बॉन्ड खरीद सकती हैं।
आपको बता दें यह एक तरह का सरकारी बॉन्ड होता है। इस योजना को आरबीआई की ओर से जारी किया जाता है। सरकार ने इसे साल 2015 में शुरू किया था। इसको आप सोने के वजन के रूप में खरीद सकते हैं। अगर यह बॉन्ड 5 ग्राम का है तो आप समझ लीजिए कि इसकी कीमत 5 ग्राम गोल्ड के बराबर होगी।
और पढ़िए –Petrol Diesel Price, 23 December 2022: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- आज सस्ता हुआ या महंगा ?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: