Atal Pension Yojna: ओल्ड ऐज में हर महीने की इनकम के लिए अटल पेंशन योजना सबसे बेहतर ऑप्शन है। इसके जरिए कोई भी ओल्ड ऐज व्यक्ति महीने का 5000 रुपये तक की पेंशन पा सकते हैं। इस पेंशन योजना में टैक्स नहीं पे करने वाले निवेशक 60 साल की उम्र पूरी होने तक निवेश करना होता है। इसके बाद से ही पेंशन मिलना शुरू होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु 60 साल पहले ही हो जाती है तो उसका जमा किया हुआ पैसा किसे मिलता है।
महीने में देना होगा कितना प्रीमियम
इस योजना में 18 से 40 साल के लोग इंवेस्ट कर सकते हैं। इस योजना में महीने के कम से कन 210 से 1400 रुपए का प्रीमियम जमा कर सकते हैं। तब जाकर लोगों को 1000 से लेकर 5000 तक की मानसिक पेंशन मिलेगा।
किसे होता है पैसे वापस लेने का अधिकार
अटल पेंशन योजना के अनुसार अगर निवेश करने वाले व्यक्ति की 60 साल होने से पहले किसी बीमारी या दुर्घटना की वजह से मृत्यु हो जाती है, तो उसकी निवेश की गई राशि बर्बाद नहीं होती है। ऐसी स्थिति में पत्नी और बच्चों को साथ मिलकर एपीवाई ग्राहक द्वारा जमा की गई पूरी राशि वापस लेने का अधिकार होता है। वही अगर व्यक्ति ने किसी को नॉमिनी बनाया हुआ है तो कानूनन वही उस योजना के पैसे लेने का अधिकार माना जाता है।
पेंशन योजना के लिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई
अगर आप अटल पेंशन योजना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इस प्रोसेस को फॉलो करें।
- इसके लिए सबसे पहले किसी बैंक में बचत खाता खुलवाएं।
- अगर आपको पहले से ही बैंक में बचत खाता है तो आपको योजना का एप्लीकेशन फॉर्म लेकर उसमें नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर जैसे डिटेल्स भरें। एप्लिकेशन के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट जोड़ कर फॉर्म सब्मिट करें।
- आपके एप्लीकेशन फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स को जांचा जाएगा और अटल पेंशन खाता खोल दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
10 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
13 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
14 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
15 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
17 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
17 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
18 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
19 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
20 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines