हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IAF के एयर शो रिहर्सल के दीवाने हुए आनंद महिंद्रा, VIDEO शेयर कर कही बड़ी बात

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मुंबई में हुए एक एयर शो रिहर्सल का वीडियो X पर जारी किया है। उन्होंने इस दौरान भारतीय वायुसेना की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
Anand Mahindra ने एयर शो रिहर्सल का वीडियो किया शेयर

Anand Mahindra Shares Mumbai Air Show Rehearsal Video : महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भारतीय वायुसेना के एक एयर शो रिहर्सल से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वायुसेना के पायलट मुंबई में एयर शो का रिहर्सल करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है। लोग इस एयर शो को अपने मोबाइल में कैद करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने की भारतीय वायुसेना की तारीफ

आनंद महिंद्रा ने वीडियो को रोंगटे खड़े कर देने वाला बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि मुंबई में आज IAF एयर शो का रिहर्सल किया गया। यह परिशुद्धता और उत्कृष्टता से भरा हुआ है। हमें अपने प्रत्येक कार्य में इस दृष्टिकोण का उपयोग करना चाहिए।

विज्ञापन

दो लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

आनंद महिद्रा ने इस वीडियो को 12 जनवरी 2024 को रात सात बजकर 40 मिनट पर ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था। अब तक इसे दो लाख 51 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। पोस्ट को 8 हजार से ज्यादा बार लाइक और 718 बार रिपोस्ट किया गया है। डॉक्टर राहुल ने एयर शो से जुड़े कई वीडियो को शेयर किया है।

विज्ञापन

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

आनंद महिद्रा की इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कहा कि यह अभूतपूर्व है। दूसरे यूजर ने कहा कि IAF हमेशा हमें मंत्रमुग्ध कर देने वाले शो करता है। तीसरे यूजर ने कहा कि यह पायलटों के लिए थार है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि ये महान इंसान हैं। पता ही नहीं चलता कि कहां-कहां से वीडियो ढूंढ़ कर लाते हैं और उसको प्रमोट भी कर देते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

कार खरीदने के बाद शख्स ने बेटी के साथ शेयर की इमोशनल तस्वीर, Anand Mahindra ने भी किया उतना ही प्यारा रिएक्ट

विज्ञापन

‘ये हीरो 57 साल का है? Anand Mahindra ने शाहरुख खान के गाने पर दिया रिएक्शन, तो मिला यह रिप्लाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola