'ये हीरो 57 साल का है? Anand Mahindra ने शाहरुख खान के गाने पर दिया रिएक्शन, तो मिला यह रिप्लाई

Anand Mahindra Reaction On Zinda Banda

Anand Mahindra Reaction On Zinda Banda

Anand Mahindra Reaction On Zinda Banda: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान‘ (Jawan) का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है। वहीं, हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ (Zinda Banda) रिलीज हुआ है, जो फैंस को बहुत पसंद भी आ रहा है।

विज्ञापन

गाने की रिलीज के बाद से ही किंग खान सुर्खियों में बने हुए हैं और हर कोई एक्टर की तारीफ भी कर रहा है। वहीं, अब इस पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

Anand Mahindra ने ‘जिंदा बंदा’ पर दिया रिएक्शन

दरअसल, फिल्म ‘जवान‘ के गाने ‘जिंदा बंदा’ पर आनंद महिंद्रा ने अपना रिएक्शन दिया और शाहरुख खान ने भी इसका रिप्लाई दिया है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि ‘ये हीरो 57 साल का है। साफ दिख रहा है कि इनकी एजिंग प्रोसेस ग्रेविटी को मात दे रही है। ये दूसरों से दस गुना ज्यादा जिंदादिल हैं। जिंदा बंदा हो तो ऐसा।’ आनंद महिंद्रा ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
Anand Mahindra Reaction On Zinda Banda

Anand Mahindra Reaction On Zinda Banda

शाहरुख खान ने किया ये ट्वीट

वहीं, आनंद महिंद्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए किंग खान ने अपने ट्विटर पर लिखा कि ‘आनंद महिंद्रा सर लाइफ बहुत छोटी और बहुत तेज है, बस उसके साथ चलते रहने की कोशिश कर रहा हूं। लोगों को एंटरटेन करने के लिए जो करना पड़े करता हूं, हंसता हूं, रोता हूं, शेक करता हूं, उड़ता हूं। उम्मीद करता हूं कुछ को सितारों के बीच ले जा सकूं और खुशियां दे सकूं।’

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ एटली कुमार के डायरेक्शन में बन रही है। वहीं, इस फिल्म में किंग खान के अलावा नयनतारा, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं। बताते चलें कि ये शाहरुख खान की पहली पैन इंडिया फिल्म है। वहीं, फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान और एटली कुमार पहली बार काम कर रहे हैं। फैंस का फिल्म को बेसब्री से इंतजार है और ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ