Airtel के करोड़ों यूजर्स को दीवाली बाद लग सकता है बड़ा झटका, Jio ग्राहक करेंगे मौज, जी हां। भारतीय एयरटेल के दिन कुछ अच्छे नहीं चल रहे हैं। कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों के बारे में जानकारी दी है। जिसमें एयरटेल को भारी भरकम नुकसान हुआ है। आंकड़ों में जानें तो नेट प्रॉफिट 37.5 फीसदी घट गया है। जहां एक तरफ जियो कमाल का खेल दिखा रही है, वहीं दूसरी तरफ एयरटेल इस समस्या से घिरी हुई है। जिसके बाद एयरटेल ग्राहकों को बड़ी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है।
JIO vs Airtel
एयरटेल का नेट प्रॉफिट 1341 करोड़ दर्ज हुआ है। इससे पिछले साल की दूसरी तिमाही की बात करें तो तब नेट प्रॉफिट 2,145 करोड़ रहा था। वहीं जियो की बात करें तो नेट प्रॉफिट में 4 फीसदी की ग्रोथ देखी गई। कंपनी ने 4,863 करोड़ रुपए दूसरी तिमाही में बनाए थे। दोनों कंपनियों के आंकड़ों में बहुत बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। जिसका असर ग्राहकों पर सीधे तौर पर रहेगा।
गिरा प्रॉफिट अब बढ़ेंगे दाम
एक तरफ जियो जहां कह चुका है कि हम अपने प्लान्स में कोई भी बदलाव नहीं करेंगे। वहीं दूसरी तरफ एयरटेल की कहानी अलग है। नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी के पास प्लान्स महंगे करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। इसलिए हम कह रहे हैं कि जियो के ग्राहक मौज करेंगे और एयरटेल के ग्राहकों के लिए समस्या खड़ी हो सकती है।
कब हो सकता है ऐलान?
इजाफा की बात करें तो दीवाली के बाद एयरटेल की तरफ से इसका ऐलान किया जा सकता है। इससे कंपनी के रिवेन्यू में तो ग्रोथ देखी जा सकेगी, पर कहीं ना कहीं ग्राहकों की संख्या में गिरावट हो सकती है। इसलिए एयरटेल को बीच का रास्ता अपनाना होगा। जिससे दोनों ही तरफ बेलेंस किया जा सके।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
11 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
23 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines