Air Kerala Update: देश की नई लो-कॉस्ट एयरलाइन ‘एयर केरल’ इस साल से आसमान में उड़ान भरेगी। एयर केरल 2025 की दूसरी तिमाही में अपने ऑपरेशन शुरू करने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती कर रही है। एयरलाइन के चेयरमैन अफी अहमद ने बताया कि टेक्निकल और ऑपरेशन टीमों की भर्ती भारत में की जा रही है। जबकि सेल्स और मार्केटिंग सहित कमर्शियल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया UAE में शुरू की गई है।
इनकी हुई है हायरिंग
Air Kerala के चेयरमैन अफी अहमद के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य यूएई से कमर्शियल स्टाफ को हायर करना है, जो सेल्स और मार्केटिंग पर ध्यान केंदित करेगा। पायलट और केबिन क्रू की हायरिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। चीफ पायलट और पायलट ट्रेनर्स की भी नियुक्ति की गई है। पिछले साल अक्टूबर में एयरलाइन ने भारतीय पायलट संघ के अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा को ऑपरेशंस का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया था। जबकि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) में बड़ी भूमिका निभाने वाले कैप्टन आशुतोष वशिष्ठ को सिक्योरिटी वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है।
यह भी पढ़ें – Budget 2025: नए साल पर जेब को राहत देंगी दो बड़ी खबरें, बजट से पहले मिले संकेत
अभी AOC का है इंतजार
एयर केरल के सीईओ हरीश कुट्टी (Harish Kutty) ने कहा कि हम भारत से पायलट और पायलट ट्रेनिंग क्रू की भर्ती पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, क्योंकि वे भारतीय नियमों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हम विदेशी ट्रेनर्स की भर्ती भी कर सकते हैं, लेकिन हमें लगता है कि अभी भारतीयों को रखना बेहतर है। बता दें कि एयरलाइन को अभी भी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) मिलना बाकी है।
2024 में मिली थी NOC
एयर केरल की पैरेंट कंपनी ज़ेटफ़्लाई एविएशन ने जुलाई 2024 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) हासिल किया था। एयरलाइन की योजना 2025 की दूसरी तिमाही में कोच्चि से टियर II और टियर III शहरों के लिए घरेलू उड़ान शुरू करने की है, इसके बाद खाड़ी देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जाएंगी।
शुरुआत में तीन विमान
शुरुआत में एयर केरल 3 एटीआर 72-600 विमानों का इस्तेमाल करेगी औरदेश के टियर 2 और टियर 3 जैसे छोटे शहरों को आपस में जोड़ेगी। सीईओ हरीश कुट्टी ने बताया कि फिलहाल कंपनी के पास तीन विमान हैं। जब हमारे पास अपने घरेलू ऑपरेशंस के लिए 15-17 विमान हो जाएंगे, तो हम नैरो-बॉडी जेट को अपने बेड़े में शामिल करेंगे। हमारी योजना 2026 में अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की भी है।
ये भी पढ़ें – 2025 में शुरू करें यह Food Business, लागत कम, प्रॉफिट ज्यादा
ये भी पढ़ें – 2025 में पैसों के साथ मजबूत होगा रिश्ता, अगर इन Tips पर करेंगे अमल
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
10 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
12 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
16 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
18 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines