Air India Sale: वैश्विक वाहक एयर इंडिया (Air India) ने 17 अगस्त को चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 96 घंटे की सेल शुरू की है, जिसमें 1 सितंबर से 31 अक्टूबर, 2023 के बीच यात्रा के लिए रियायती टिकटों की पेशकश की जा रही है। टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने बताया कि टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि घरेलू मार्गों पर, एक तरफा सर्व-समावेशी किराया इकोनॉमी क्लास के लिए 1,470 रुपये और बिजनेस क्लास के टिकटों के लिए 10,130 रुपये से शुरू होगा।
डबल लॉयल्टी बोनस भी मिलेगा
चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भी इसी तरह की रियायती दरें उपलब्ध होंगी। सेल अवधि के दौरान एयर इंडिया की वेबसाइट airindia.com और मोबाइल ऐप के माध्यम से की गई सभी बुकिंग सर्विस चार्ज से फ्री होंगी। एयर इंडिया के फ्लाइंग रिटर्न्स सदस्यों को ऐसे सभी टिकटों पर डबल लॉयल्टी बोनस पॉइंट्स की पेशकश भी की जाएगी।
बुकिंग 17 अगस्त को खुल गई है और यह 1 सितंबर, 2023 से 31 अक्टूबर, 2023 के बीच यात्रा के लिए 20 अगस्त, 2023 को रात 11.59 बजे तक जारी रहेगी। ब्लैकआउट तारीखें पूरी यात्रा अवधि के दौरान लागू होंगी।
एयरलाइन ने कहा कि एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के अलावा, प्रत्यक्ष चैनल बुकिंग से जुड़े विशेष लाभ के बिना अधिकृत ट्रैवल एजेंटों और ऑनलाइन ट्रैवल एजेंटों (OTAs) के माध्यम से की गई बुकिंग भी रियायती टिकटों के लिए पात्र होगी।
SpiceJet की भी सेल जारी
एयर इंडिया की घोषणा स्पाइसजेट ( SpiceJet) की स्वतंत्रता दिवस सेल के तहत भी देखी जा रही है। स्पाइसजेट की सेल 20 अगस्त को समाप्त हो रही है। वह 15 अगस्त से 30 मार्च, 2024 की यात्रा अवधि के लिए 1,515 रुपये से शुरू होने वाले टिकट की पेशकश कर रही है।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
3 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
9 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
10 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
12 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
14 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
14 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines