अडाणी पोर्ट्स ने जारी क‍िए तिमाही नतीजे, कंपनी ने द‍िखाया शानदार परफॉर्मेंस, 29% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू भी 30% उछला

Adani Ports Q2 Results: अडाणी पोर्ट्स ने अपने त‍िमाही नतीजे जारी कर द‍िए हैं, ज‍िसमें उसका शानदार परफॉर्मेंस देखा जा सकता है. दूसरी ओर कंपनी को S&P Global की रिपोर्ट में दुनिया की टॉप 5% ट्रांसपोर्टेशन कंपनियों में जगह मिली है.

adani ports

Adani Ports Q2 Results: अदाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के लिए नतीजे जारी कर द‍िए हैं, ज‍िसमें उसका बेहतरीन परफॉर्मेंस देखा जा सकता है. इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29% बढ़कर 3,120 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

वहीं रेवेन्यू की बात करें तो इसमें 30% का इजाफा दर्ज क‍िया गया है. इसके साथ रेवेन्‍यू 9,167 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. अडाणी पोर्ट्स की मौजूदा क्षमता 633 MTPA है और कंपनी का लक्ष्य साल 2030 तक 1 बिलियन टन थ्रूपुट हासिल करने का है.

विज्ञापन

डोमेस्टिक और इंटरनेशनल पोर्ट्स का शानदार परफॉर्मेंस

कंपनी के अनुसार उसके घरेलू पोर्ट्स ने H1 FY26 में अब तक का सबसे अध‍िक EBITDA मार्जिन हास‍िल क‍िया है. इस बार इसमें 74.2% की वृद्ध‍ि दर्ज की गई. वहीं इंटरनेशनल पोर्ट्स के रेवेन्यू और EBITDA भी अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचे .रेवेन्यू 2,050 करोड़ रुपये और EBITDA 466 करोड़ रुपये रहा.

विज्ञापन

लॉजिस्टिक्स और मरीन बिजनेस में रिकॉर्ड ग्रोथ

वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में मरीन राजस्व 1,182 करोड़ रुपये रहा, जो कि सालाना आधार पर 213% की वृद्धि द‍िखाता है, जो जहाज अधिग्रहण से प्रेरित है.

विज्ञापन

फिच रेटिंग

फिच रेटिंग्स ने परिदृश्य को “नकारात्मक” से संशोधित कर “स्थिर” कर दिया और रेटिंग को “BBB-” पर बरकरार रखा. S&P ग्लोबल CSA ने APSEZ को वैश्विक परिवहन और परिवहन अवसंरचना कंपनियों में शीर्ष 5% में शामिल किया है.

विज्ञापन

कंपनी के सीईओ ने कही ये बात

कंपनी के वॉल टाइम डायरेक्‍टर और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा क‍ि हमारी मजबूत, सर्वांगीण लाभदायक वृद्धि गति वास्तव में हमारे बेजोड़ एकीकृत परिवहन उपयोगिता मूल्य प्रस्ताव की सफलता को रेखांकित करती है.

विज्ञापन

उन्‍होंने कहा कि कंपनी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी बनना चाहती है और अब ये व‍िजन, तेजी से हकीकत में बदल रहा है. कंपनी देशभर में मल्‍टी मोडल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को तेजी से बढ़ा रही है, ज‍िसमें 12 लॉजिस्टिक्स पार्क और 3.1 मिलियन स्क्वायर फीट के वेयरहाउस शाम‍िल हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि बढ़ते ट्रैकिंग नेटवर्क और इंटरनेशनल फ्रेट सर्विसेस कंपनी को एक ग्लोबल सप्लाई चेन लीडर बना रहे हैं.

बता दें क‍ि अडाणी पोर्ट्स के नतीजे आने के बाद इसके शेयरों पर भी असर द‍िखा. आज के इंट्राडे ट्रेडिंग में कंपनी का शेयर 1,446.30 रुपये प्रति शेयर से ऊपर कारोबार कर रहा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ