Adani Wilmar: अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने अडानी विल्मर JV से पूरी तरह बाहर निकलने का ऐलान किया है। कंपनी अडानी विल्मर में अपनी 13% हिस्सेदारी बेचेगी। वहीं, विल्मर इंटरनेशनल ने अडानी विल्मर में 31% हिस्सेदारी हासिल करने पर सहमति जताई है।
इस तरह हुआ समझौता
अडानी समूह की तरफ से बताया गया है कि अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी कमोडिटीज एलएलपी (ACL, एईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है) और विल्मर इंटरनेशनल की सहायक कंपनी लेंस ने एक समझौता किया है, जिसके अनुसार लेंस, ACL के पास मौजूद अडानी विल्मर के 31% इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करेगी। वहीं, मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग आवश्यकताओं को प्राप्त करने के लिए अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अडानी विल्मर में 13% हिस्सेदारी बेचेगी। इसके साथ अडानी एंटरप्राइजेज विल्मर प्लेटफॉर्म से पूरी तरह बाहर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें – Adani Group ने Cochin Shipyard को दिया देश का सबसे बड़ा ऑर्डर
कंपनी का नाम भी बदलेगा
इस डेवलपमेंट के मद्देनजर एसीएल के नामित निदेशक अडानी विल्मर के बोर्ड से इस्तीफा देंगे। दोनों पक्षों ने भविष्य में ‘अडानी विल्मर लिमिटेड’ के नाम में बदलाव को लेकर भी सहमति जताई है। इस डील से प्राप्त होने वाली राशि का इस्तेमाल अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अपने कोर बिजनेस को आगे बढ़ाने में करेगी। कंपनी की ओर से कहा गया है कि वो अपनी हिस्सेदारी की बिक्री से मिलने वाली रकम को एनर्जी एवं यूटिलिटी, ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक्स में निवेश करेगी।
कितनी बड़ी है कंपनी?
अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और विल्मर इंटरनेशनल ने मिलकर अडानी विल्मर की स्थापना की थी। यह कंपनी आज देश के FMCG मार्केट में तेजी से आगे बढ़ रही है। अडानी विल्मर के पास 100% अर्बन कवरेज है और भारत के 30,600 से अधिक ग्रामीण कस्बों में इसकी उपस्थिति है। कंपनी 30 से अधिक देशों को एक्सपोर्ट भी करती है। 27 दिसंबर 2024 तक कंपनी का मार्केट कैप 42,785 करोड़ रुपये (5 अरब अमेरिकी डॉलर) था।
ये भी पढ़ें – 2025 में शुरू करें यह Food Business, लागत कम, प्रॉफिट ज्यादा
ये भी पढ़ें – 2025 में पैसों के साथ मजबूत होगा रिश्ता, अगर इन Tips पर करेंगे अमल
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
20 mins agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
57 mins agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 hr agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
3 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
6 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
7 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
19 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines