Adani Energy Solutions Q3 Results: प्रॉफिट से लेकर इनकम तक सबकुछ रहा शानदार, 625 करोड़ रुपये पहुंचा PAT

Adani Energy Solutions Growth: अडाणी समूह की कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के तिमाही नतीजे शानदार रहे हैं। कंपनी के प्रॉफिट और इनकम दोनों में उछाल आया है।

Adani-Energy
विज्ञापन

Adani Group: अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने गुरुवार को दिसंबर में समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का कहना है कि इस दौरान उसके प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कंपनी का PAT यानी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स साल दर साल (YoY) के आधार पर 80% की उछाल के साथ 625 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसी तरह, दिसंबर तिमाही में अडाणी एनर्जी का EBITDA 1,831 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 6% अधिक है।

ऑर्डर बुक काफी मजबूत

दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 6000 करोड़ रही है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 4824 करोड़ था। इस तरह, इनकम में साल दर साल के आधार पर 24.4 प्रतिशत का शानदार उछाल आया है। इस दौरान, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 4173 करोड़ रहा, जो पिछले साल के 3615 करोड़ से 15.4% अधिक है। कंपनी को उम्मीद है कि ट्रांसमिशन में 54,761 करोड़ रुपये और स्मार्ट मीटरिंग में 13,600 करोड़ रुपये की मजबूत ऑर्डर बुक के साथ आगे भी उसका वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहेगा।

Advertisment

नए प्रोजेक्ट्स मिले

कंपनी ने बताया है कि उसे हाल ही में दो नए ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिले हैं। इस साल अब तक पांच नई परियोजनाओं हासिल करने के साथ निर्माणाधीन ट्रांसमिशन पाइपलाइन की कुल वैल्यू Q3FY25 में 17,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 54,761 करोड़ रुपये हो गई है। अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के अनुसार, दिसंबर तिमाही में उसका कैश प्रॉफिट 999 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 899 करोड़ था। इसमें सालाना आधार पर 11.9% का उछाल आया है।

कल दिखेगा असर

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शानदार तिमाही नतीजों का असर कल उसके शेयर पर देखने को मिल सकता है। कंपनी के शेयर आज उछाल के साथ 805.10 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 1.14% की बढ़त हासिल की है। इसका 52 वीक का हाई लेवल 1,348 रुपये है। इस लिहाज से देखें तो अभी इसमें काफी गुंजाइश नजर आती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ