छंटनी की बुरी खबरों के बीच आई खुशखबरी, 12000 को जॉब देगी ये कंपनी

IT Company New Hiring : अगर आप आईटी सेक्टर से जुड़े हैं और आपकी नौकरी चली गई है तो एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस छंटनी के दौर में एक आईटी कंपनी ने 12,000 नौकरी देने की घोषणा की है। ये देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है।

IT company Wipro new Hiring

IT company Wipro new Hiring

Wipro New Hires : देश-दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां इन दिनों संभावित मंदी का सामना कर रही हैं। ऐसे में कंपनियां अपनी लागत कम करने के लिए कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। चाहे आईटी कंपनी हो या फिर एयरलाइंस, हर सेक्टरों में कर्मियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है। छंटनी की बुरी खबर के बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक कंपनी ने 12000 नौकरी देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो में बंपर नौकरियां निकलने वाली हैं। बेंगलुरु स्थित इस फर्म में वित्त वर्ष 2025 में कुल 10,000-12,000 लोगों को जॉब दिए जाएंगे। इसे लेकर आईटी कंपनी विप्रो ने घोषणा की कि जिन फ्रेशर्स को नौकरी के ऑफर दिए गए थे, कंपनी पहले उन्हें प्राथमिकता देगी। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 3,000 ऐसे नेक्स्ट-जेन एसोसिएट्स (NGA) यानी फ्रेशर्स को नौकरियां मिलेंगी।

विज्ञापन

विप्रो में मिलेंगी नौकरियां

विज्ञापन

विप्रो ने कहा कि कुल 10,000-12,000 एनजीए की भर्तियां होंगी। इन लोगों की नियुक्तियां जेनएआई (GenAI), साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड के क्षेत्रों में होंगी। आईटी सेक्टरों में लगातार जा रही नौकरियों के बीच विप्रो का यह ऑफर लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

इस महीने छंटनी का बना नया रिकॉर्ड

आपको बता दें कि इस महीने टेक इंडस्ट्री में छंटनी के मामले में एक नया रिकॉर्ड बन गया। अलग-अलग 44 कंपनियों ने 27,065 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया। अगर जनवरी से लेकर अबतक की बात करें तो 34,107 कर्मियों की नौकरियां जा चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ