Aadhaar Updates Fees Increased: आपके बैंक खाते से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक के लिए आधार कार्ड जरूरी है. ऐसे में आधार कार्ड को और सेफ बनाने के लिए यूआईडीएआई (UIDAI) ने पीवीसी आधार कार्ड (PVC Aadhaar card) लॉन्च किया है. ये कार्ड, पुराने आधार कार्ड के मुकाबले ज्यादा मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला है. इसके साथ ही आप ये भी जान लीजिए कि UIDAI ने आधार कार्ड को अपडेट करने और पीवीसी कार्ड बनवाने के लिए फीस बढा दी है.
208Kg सोने के दाम में बिकी एक मछली, जानें क्या है खास, कौन हैं इसके खरीदार
ऑनलाइन सुधार और फीस में बदलाव
UIDAI ने अब नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी बेसिक जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा शुरू की है. यह सर्विस 1 नवंबर से उपलब्ध है. नाम और पता बदलने की फीस 50 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये कर दी गई है, जबकि ऑनलाइन अपडेट 14 जून 2026 तक मुफ्त रहेंगे. ऑफलाइन आधार सेवा केंद्रों पर भी फीस में बदलाव किया गया है, फोटो अपडेट के लिए 125 रुपये और आधार रीप्रिंट के लिए 40 रुपये लगेंगे. नया सिस्टम जानकारी को सीधे UIDAI डेटाबेस से वेरिफाई करेगा, जिससे लोगों को आधार सेवा केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Aadhaar Link के बिना नहीं बुक कर पाएंगे ट्रेन की टिकट, 12 जनवरी से लागू होंगे नए नियम
PVC आधार कार्ड कैसे बनवाएं
पुराने आधार से अलग पीवीसी आधार कार्ड साइज में थोडा छोटा होता है. यानी ये आपकी जेब या वॉलेट में आसानी से आ जाएगा. ये पॉलीविनाइल क्लोराइड से बना होता है, इसलिए इसका नाम PVC कार्ड है. इसमें कुछ सेक्योरिटी फीचर भी होते हैं, जैसे कि QR कोड, होलोग्राम, माइक्रो टेक्स्ट और गिलौच पैटर्न. ये सिर्फ मजबूत ही नहीं है, बल्कि ये फ्रॉड से भी बचाता है. ये बिल्कुल एटीएम कार्ड जैसा दिखता है.
अगर आप PVC आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जा सकते हैं. इसके लिए, Get Aadhaar सेक्शन में जाएं और Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करें. अपना 12 डिजिट का आधार नंबर या VID डालें, कैप्चा भरें और अपने मोबाइल नंबर पर मिले OTP से इसे वेरिफाई करें. 50 रुपये (GST और स्पीड पोस्ट सहित) का पेमेंट UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन किया जा सकता है. पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका PVC आधार कार्ड आपके पते पर डिलीवर कर दिया जाएगा.
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
11 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
12 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
12 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
13 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
14 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
16 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines