Aadhaar Card Free Update Deadline: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी हर किसी को जरूरत पड़ती है। इसके बिना कई तरह के काम रुक भी सकते हैं। बैंकिंग से लेकर स्कूल-कॉलेज में दाखिला करवाने जैसे काम बिना आधार कार्ड के नहीं हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि हमारा आधार कार्ड सही जानकारी के साथ हो। आधार में किसी तरह की कोई गलती होने पर आपको समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। आधार की गलती को सही करवाने में फीस भी चुकानी पड़ती है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से लोगों को ये सुविधा फ्री में दी जा रही है।
वहीं, अगर आप भी आधार कार्ड में कोई गलती सही करना चाहते हैं या फिर अपने नाम, पते या जन्म तिथि जैसे बदलाव करना चाहते हैं तो फ्री में अपडेट करवाने के लिए आपके पास कुछ ही दिन हैं। आइए जानते हैं कि कब, कैसे और किस तारीख तक आप फ्री में आधार अपडेट कर सकते हैं।
Aadhaar Free Updating Last Date
UIDAI के अनुसार आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि आदि जानकारी चेंज करवाने के लिए कुछ ही दिन बाकी हैं। आप 14 मार्च तक इन सब चीजों को फ्री में बदलवा सकते हैं। इस तारीख के बाद आपको किसी भी तरह के बदलाव के लिए फीस भरनी होगी।
क्यों जरूरी है आधार अपडेट करवाना?
आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि जैसी जानकारियों का सही होना बहुत जरूरी है। UIDAI के अनुसार हर 10 साल में आधार का अपडेट होना भी जरूरी है। ऐसे में धोखाधड़ी के मामलों से बचकर रहा जा सकता है। आप 14 मार्च तक जनसांख्यिकीय विवरण जैसे नाम, पता, लिंग, मोबाइल फोन नंबर, पिन कोड आदि को फ्री में ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhaar से क्या Surname बदलने का ऑनलाइन तरीका
मुफ्त में कैसे अपडेट करें आधार?
मुफ्त में आधार अपडेट करने के लिए आपको ऑनलाइन प्रोसेस अपनाना होगा। इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। मुफ्त में आधार अपडेट के लिए ऑनलाइन प्रोसेस को अपनाना होगा। ये सुविधा ऑफलाइन मॉड पर उपलब्ध नहीं है। नजदीकी सेवा केंद्र में जाकर अगर आप आधार कार्ड में कुछ बदलाव करना चाहेंगे तो इसके लिए आपको फीस देनी होगी।
फ्री में आधार कार्ड करने का प्रोसेस
- UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां अपना आधार से लिंक फोन नंबर एंटर करें।
- इसके बाद फोन में रिसीव ओटीपी एंटर करें।
- लॉगिन हो जाने के बाद आपको कई ऑप्शन्स दिखेंगे।
- इनमें से जिस जानकारी को चेंज करना है उस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- बदलने के लिए संबंधित दस्तावेज जमा करें।
- मांगी गई जानकारी को भरें और फिर दस्तावेजों को जमा करें।
- इसके बाद आप अपना आधार अपडेट कर सकेंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि माय आधार पोर्टल (myAadhaar Portal) के अलावा आप आधार ऐप (mAadhaarApp) से भी जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhaar से लेकर DL अब आपके फोन में! बस लिंक करें WhatsApp Number
संबंधित खबरें
FD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
9 mins agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
29 mins agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
1 hr agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
1 hr ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
18 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
19 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
21 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
21 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
22 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines