Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम? 100 में 90% लोग नहीं जानते सही जवाब

Aadhaar Card Name Change: अगर आपके आधार कार्ड में आपका नाम गलत चला गया है या नाम की स्‍पेल‍िंग गलत है, तो उसे ठीक करवाना जरूरी है. लेक‍िन अगर दोबारा गलती हो जाए तो क्‍या आप उसे ठीक करा सकते हैं? जानें आधार कार्ड में नाम में क‍ितनी बार बदलाव क‍िया जा सकता है?

aadhaar card
विज्ञापन

Aadhaar Card Name change : इस बात से आप अनजान नहीं होंगे क‍ि आधार कार्ड क‍ितना जरूरी दस्‍तावेज है. इसके ब‍िना आपकी केवाईसी नहीं हो सकती और ना ही कोई नया खाता खुल सकता है. इसके कई फायदे हैं, लेक‍िन फ‍िलहाल हम बात कर रहे इसमें ल‍िखे आपके नाम के बारे में. आधार कार्ड में आपके नाम में अगर गलती है तो उसमें सुधार कराना जरूरी है.

आप पहली बार अपने नाम में बदलाव कर सकते हैं. लेक‍िन अगर पहली बार नाम में बदलाव के बाद भी गलती रह जाए तो क्‍या दूसरी बार भी आधार कार्ड में द‍िए नाम में बदलाव कर सकते हैं? आइये आपको बताते हैं क‍ि आधार कार्ड में आप क‍ितनी बार नाम बदल सकते हैं और इसके ल‍िए आपको कौन से दस्‍तावेजों की जरूरत पड़ेगी?

Advertisment

क‍ितनी बार बदल सकते हैं नाम?
आधार कार्ड पर व्यक्तिगत जानकारी जैसे क‍ि नाम, पता आद‍ि अपडेट करने के लिए UIDAI के कुछ नियम हैं. इन नियमों के अनुसार, आप अपने आधार कार्ड पर नाम केवल 2 बार बदल सकते हैं. छोटे-मोटे बदलाव, जैसे वर्तनी की गलतियों को सुधारना, नामों के क्रम को बदलना या शादी के बाद नाम अपडेट करना की अनुमति है. इन बदलावों के लिए 50 रुपये का मामूली शुल्क लगेगा, जिससे यूजर एक ही अनुरोध में दो फील्ड्स को अपडेट कर सकते हैं.

तीसरी बार बदलवाना हो नाम तो क्‍या करें?
अगर आपको तीसरी बार नाम बदलने की जरूरत पड़ती है, तो इसके लिए आपको विशेष अनुमति लेनी होगी और इसके लिए ठोस कारण भी देना होगा.

विज्ञापन

Vandana Bharti: Nov 15, 2025

Petrol Diesel Price: टंकी फुल करा लें इन शहरों के लोग, घट गई है पेट्रोल और डीजल की कीमत; चेक करें आज का भाव
https://hindi.news24online.com/business/petrol-diesel-price-today-15-november-2025-in-india-know-latest-petrol-diesel-rates-in-your-city-petrol-ka-bhav/1392358/

विज्ञापन

PM Kisan: आ गई खुशखबरी, इस तारीख को जारी होगी 21वीं क‍िस्‍त
https://hindi.news24online.com/business/pm-kisan-21st-installment-date-released-pm-narendra-modi-to-release-21st-instalment-of-pm-kisan-on-nov-19-pm-kisan-samman-nidhi-21-kist-kab-aayegi/1392406/

Bank Holiday 2025: आज बैंक खुले रहेंगे या बंद? जानें
https://hindi.news24online.com/business/bank-holiday-2025-are-banks-open-or-closed-today-saturday-november-15-bank-aaj-band-hai-ya-khula/1392463/

विज्ञापन

ओवैसी ने द‍िया तेजस्वी को करारा जवाब, RJD से ले ल‍िया 2020 का बदला
https://hindi.news24online.com/state/bihar/bihar-election-result-asaduddin-owaisi-seemanchal-aimim-victory-rjd-tejaswi-yadav/1392497/

प‍िता गुजर गए? उनके बैंक खाते में नोम‍िनी का नाम नहीं; अकाउंट में रखे पैसों पर बच्‍चे कैसे करें क्‍लेम
https://hindi.news24online.com/business/how-to-claim-late-father-bank-accounts-money-without-a-nominee-father-ke-bank-se-bina-nominee-ke-paise-kaise-nikale/1392690/

विज्ञापन

कौन हैं John Ternus? टिम कुक के बाद बनेंगे Apple के नए सीईओ! क‍ितनी है सैलरी और नेटवर्थ
https://hindi.news24online.com/business/who-is-john-ternus-to-succeed-tim-cook-as-apple-ceo-john-ternus-net-worth/1393065/

भारतीय नोट में क्‍यों लगी होती है महात्मा गांधी की फोटो? आजादी से पहले क‍िसकी थी तस्‍वीर?
https://hindi.news24online.com/business/why-is-mahatma-gandhi-photo-on-rupees-rbi-reveals-reason-indian-note-par-gandhi-ji-ki-photo-kyun-hoti-hai/1393200/

विज्ञापन

2 लाख रुपये सैलरी वाली नौकरी पाने का सुनहरा मौका, NIT ने न‍िकाली वैकेंसी
https://hindi.news24online.com/job/nit-recruitment-2025-non-teaching-staff-2-lakh-rupees-know-salary-eligibility-criteria-fees/1393494/

Gold Rate Today: एक द‍िन में ही इतना ग‍िर गया सोना, चांदी के भाव ने भी लगाया गोता; जानें आज की कीमत
https://hindi.news24online.com/business/gold-price-rate-today-15-nov-check-city-latest-price-of-22k-24k-aaj-sone-ka-bhav/1393534/

विज्ञापन

आधार कार्ड में नाम बदलने का तरीका ऑनलाइन (How to change name in aadhaar card online) 

विज्ञापन

आधार कार्ड में नाम बदलने के लिए अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप इसे घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं. यहां हम आपको आसान तरीके से बताएंगे कि कैसे आप अपने आधार कार्ड में नाम बदल सकते हैं.

  1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (https://uidai.gov.in) पर जाएं.
  2. “My Aadhaar” सेक्शन में जाएं और “Update Your Aadhaar” पर क्लिक करें.
  3. अब “Update Demographics Data Online” पर क्लिक करें.
  4. अपने आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें.
  5. OTP (One Time Password) आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. इसे डालकर वेरिफाई करें.
  6. अब “Name” ऑप्शन को चुनें और नया नाम डालें.
  7. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें जो आपके नए नाम को प्रमाणित करते हों. जैसे कि पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि.
  8. सबमिट करने के बाद, आपको एक URN (Update Request Number) मिलेगा. इसे नोट कर लें ताकि आप अपने अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर सकें.

आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के ल‍िए क‍िन दस्‍तावेजों की जरूरत होती है?
नाम में बदलावा के ल‍िए आपको जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड या सरकार द्वारा अनुमोदित जन्मतिथि का कोई भी प्रमाण देना होगा. राजपत्र अधिसूचना, विवाह प्रमाण पत्र, न्यायालय आदेश या नाम परिवर्तन की आवश्यकता को प्रमाणित करने वाले अन्य कानूनी दस्तावेज भी मान्य हैं. आप दस्तावेजों की सूची देखने के लिए यूआईडीएआई की वेबसाइट देख सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ