Aadhaar Card Name and DOB Update: सरकारी योजना का लाभ उठाना हो या स्कूल-कॉलेज में एडमिशन करवाना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो, जैसे कई कामों के लिए आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। भारतीय नागरिक के लिए इस एक खास दस्तावेज माना जाता है। आधार कार्ड लोगों की पहचान के तौर पर भी जाना जाता है। अगर आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, घर का पता या अन्य जानकारी गलत हो तो हमें दिक्कत का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए आधार कार्ड को अपडेट करवाकर आप गलत डिटेल को सही भी करवा सकते हैं।
आधार कार्ड पर एड्रेस को तो लोग कई बार चेंज करवा लेते हैं क्योंकि एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होना कुछ लोगों के लिए आम हो सकता है, लेकिन क्या आप नाम या डेट ऑफ बर्थ को चेंज करने से जुड़े नियम के बारे में जानते हैं? क्या आपको इस बात की जानकारी है कि एक व्यक्ति अपने आधार कार्ड से कितनी बार नाम या डेट ऑफ बर्थ को अपडेट करवा सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Aadhaar Card Correction Rules
आधार कार्ड में नाम और डेट ऑफ बर्थ को बदलवाने के लिए कुछ नियम हैं। इसके मुताबिक व्यक्ति अपने आधार कार्ड में नाम को जीवन में सिर्फ दो बार ही चेंज करवा सकता है। डेट ऑफ बर्थ को लेकर भी ये ही नियम है कि जीवन में इसे भी सिर्फ दो बार ही अपडेट किया जा सकता है। इसके अलावा एड्रेस को कई बार चेंज करवाया जा सकता है, लेकिन आधार में जेंडर को सिर्फ 1 ही बार बदला जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card खो गया है तो मिनटों में करें डाउनलोड, जानिए आसान तरीका
कहां से अपडेट करें आधार कार्ड?
आधार कार्ड पर किसी भी जानकारी को अपडेट करने के लिए आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) जाकर भी आधार कार्ड में जानकारियां सही करवा सकते हैं।
वीडियो में जानिए 10 साल पुराना आधार कार्ड किन लोगों को अपडेट करवाना चाहिए।
ऐसे अपडेट करें आधार कार्ड में नाम
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां लॉगिन करने के बाद अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड एंटर करें।
- इसके बाद आधार कार्ड से रजिस्टर्ड नंबर को एंटर करें।
- उस नंबर पर एक OTP आएगा, उसे एंटर करें।
- अपडेट आधार ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
- यहां पर Name change का ऑप्शन होगा, उसे चुनें।
- मांगे गए दस्तावेजों को अटैक करने के बाद सबमिट करें।
- इसके बाद सेंड ओटीपी का ऑप्शन चुनें और फिर ओटीपी एंटर करके नाम बदलने का प्रोसेस पूरा हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- Post Office vs SBI RD: कहां निवेश करने पर मिलेगा ज्यादा मुनाफा? डिटेल्स में यहां जानिए
वीडियो के जरिए जानिए आधार कार्ड से नाम बदलने का तरीका
संबंधित खबरें
बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
1 hr ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
1 hr agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 hr agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
4 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
5 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
6 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines