Aadhaar Card Free Update Deadline Extended: पूरे देश में सरकारी योजनाओं और जरूरी कामों में इस्तेमाल होने वाले आधार कार्ड को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट आया है। पहले जहां लोग 14 मार्च तक ही फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवा सकते थे अब इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब तीन महीनों के समय में लोग कभी भी अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं।
UIDAI ने हाल ही में बताया कि पिछले कुछ महीनों में आधार अपडेट में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसे देखते हुए मुफ्त में आधार अपडेट करने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब व्यक्ति अगले तीन महीनों तक यानी 14 जून 2024 तक आपने आधार मुफ्त में अपडेट करवा सकता है।
घर बैठे अपडेट करने का तरीका
एक व्यक्ति अपना आधार मोबाइल एक लैपटॉप से UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट कर सकता है। व्यक्ति को इस वेबसाइट पर जाना है और उसके बाद ‘अपडेट आधार’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। बाद में डॉक्यूमेंट अपडेट पर जाएं और वेरीफाई करें। नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और अड्रेस प्रूफ की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करें। आखिर में, सबमिट पर क्लिक करें।
रिक्वेस्ट नंबर दिया जाएगा। जिससे आधार अपडेट का स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है। बस कुछ दिनों के बाद आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।
आपको बता दें कि आमतौर पर आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आधार सेंटर जाकर 50 रूपये फीस देनी होती है लेकिन बढ़ी हुई डेडलाइन के अंदर लोग इसे फ्री में अपडेट करवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
गांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
54 mins agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
4 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
6 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines