Aadhaar After Death: क्या कभी आपने सोचा है कि किसी की मृत्यु हो जाने के बाद उसके आधार कार्ड का क्या किया जाता है? क्या कभी आपके मन में ऐसे विचार आए हैं कि मृत्यु के बाद आधार कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल कर सकता है? मृतक के आधार कार्ड को कैसे रद्द किया जा सकता है? इस तरह के तमाम सवालों का जवाब अगर आप भी जानना चाहते हैं, तो आइए इसके बारे में जानते हैं।
बहुत जरूरी है आधार कार्ड
आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक मुख्य और जरूरी दस्तावेजों में से एक है। 12 अंको के यूनिक नंबर के साथ आने वाले आधार में आपके फिंगरप्रिंट, नाम, पता आदि की जानकारियां होती है। इसके बिना कई प्राइवेट काम नहीं हो पाते हैं। जबकि, सरकारी कामों के लिए भी आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कई जगहों पर लिंक्ड आधार कार्ड किसी व्यक्ति के मर जाने के बाद कैसे रद्द किया जाता है? मृत व्यक्ति के आधार को सरकार के पास जमा करवाना होता है या नहीं? आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्या मृत व्यक्ति के आधार का गलत इस्तेमाल हो सकता है?
अगर आपका भी सवाल है कि मृतक के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं? तो बता दें कि इसका जवाब हां में है। दरअसल, कई ऐसे मामले देखें गए हैं जब मृत व्यक्ति के आधार का यूज करके धोखाधड़ी की गई हो। बहुत से मामलों में आधार के दुरुपयोग की जानकारी परिजनों तक भी पहुंची। इसलिए कई लोग मृतक के आधार को रद्द करवाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhaar से क्या घर बैठे बदल सकते हैं तस्वीर? जानिए
क्या कैंसिल किया जा सकता है मृत व्यक्ति का आधार?
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अनुसार मृत व्यक्ति के आधार कार्ड को कैंसिल नहीं करवाया जा सकता है। ऐसे में साफ है कि आधार चालू रहता है। अभी तक UIDAI की ओर से आधार को रद्द करने के लिए कोई प्रावधान नहीं है। ये ही नहीं आधार का 12 अंकों वाला यूनिक नंबर किसी को अलॉट भी नहीं होता है। आधार को सरेंडर या रद्द नहीं किया जा सकता है।
कैसे रखें मृत व्यक्ति का आधार सुरक्षित?
मृत व्यक्ति के आधार कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए बायोमेट्रिक्सब लॉक करना जरूरी है। हालांकि, ये सिर्फ मृत्यु हो जाने के बाद के लिए ही नहीं बल्कि कोई व्यक्ति आपके आधार का गलत इस्तेमाल न कर सके। इसके लिए भी जरूरी है कि आप अपने आधार का बायोमेट्रिक लॉक लगा लें।
आधार का बायोमेट्रिक लॉक कैसे लगाएं?
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ऑफिशियल साइट (UIDAI) पर जाएं।
- यहां पर भाषा का पहले चयन कर लें और फिर लॉगिन करें।
- आपको ‘My Aadhaar’ का ऑप्शन शो हो रहा होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Aadhaar Services’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां Lock/Unlock Biometrics का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें।
- अपने आधार के 12 अंकों का नंबर एंटर करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें।
- आधार लिंक फोन नंबर पर ओटीपी भेजने के लिए Send OTP पर क्लिक करें।
- फोन पर आए ओटीपी को दर्ज करें और फिर Biometrics डेटा को लॉक/अनलॉक करें।
ये भी पढ़ें- 14 जून तक कर सकेंगे फ्री में आधार अपडेट
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
8 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
20 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines